फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer was murdered in an attempt to enter the house, two main accused arrested

घर में घुसने की रंजिश में की थी किसान की हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer was murdered in an attempt to enter the house, two main accused arrested
किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव तिहाड़ मलिक के खेत में चारा लेने गए किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए गोहाना व मोहाना थाना की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तिहाड़ मलिक के रहने वाले प्रदीप व प्रवीन उर्फ मोना हैं। आरोपियों ने किसान की अजय के घर में घुसने पर हत्या करना कुबूला है।
विज्ञापन

एएसपी गोहाना निकिता खट्टर ने सोमवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव तिहाड़ मलिक की जगवंती ने 5 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसका बेटा प्रवीन कुमार (38) खेत में चारा लेने गया था। जब वह चारा लेकर लौट रहा था तो रास्ते में गांव के ही अजय, कुलबीर, वजीर, प्रदीप, मोना और मंजीत ने उसको घेरकर गोलियां मार दी थीं। चार गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने मामले में अजय के पिता समुंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में सीआईए गोहाना व मोहाना थाना की संयुक्त टीम ने आरोपी प्रदीप व प्रवीन उर्फ मोना को काबू कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया कि प्रवीन उनके परिचित अजय के घर में घुस गया था। जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed