फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer was attacked with a knife and snatched 6 thousand rupees, kidnapping attempt

किसान पर चाकू से हमला कर 6 हजार रुपये छीने, अपहरण का प्रयास

Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer was attacked with a knife and snatched 6 thousand rupees, kidnapping attempt
खरखौदा(सोनीपत) । गांव गोरड़ में किसान पर चाकू से वार करने के साथ ही अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके शोर मचाने व सामने से दूसरे वाहन की लाइट पड़ने पर आरोपी भाग गए। उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गोरड़ निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह 11 अप्रैल की रात को खेत से गांव की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान सामने से गांव के ही कुछ युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। एक आरोपी ने जेली में लगे चाकू से वार किया। इससे उसके मुंह व दांतों पर चाकू लगा। साथ ही एक अन्य ने पिस्तौल के पिछले हिस्से से वार किया, जिससे वह जमीन पर जा गिरा। आरोपियों ने इसके बाद नुकीले हथियार व लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने उसकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती ट्रैक्टर पर बैठाया और लेकर चल पड़े। इसी दौरान उसके शोर मचाने व सामने से आ रहे वाहन की रोशनी आने से वह उसे ट्रैक्टर से धकेल कर भाग गए। सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसने मामले की शिकायत खरखौदा थाना की फरमाणा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed