फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer thrashed after drinking alcohol, thrown out of car for making noise

Sonipat News: किसान को शराब पिलाकर पीटा, शोर मचाने पर कार से फेंका

Sat, 13 May 2023 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 May 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Farmer thrashed after drinking alcohol, thrown out of car for making noise
खरखौदा। गांव छिन्नौली के किसान ने गांव के युवकों पर पहले जबरन शराब पिलाकर पिटाई करने, फिर शोर मचाने पर कार से फेंकने का आरोप लगाया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव छिन्नौली निवासी ओमबीर ने बताया कि वह 9 मई की रात को करीब नौ बजे घर पर था। इस दौरान गांव के रहे वाले रोहित, नान्हा, मनीष व सन्नी अपने एक अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर उसके पास आए और उसे अपने साथ बाईपास की तरफ ले गए। उन्होंे वहां पर उसे जबरन शराब पिलाई और उसकी पिटाई की। उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसे कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने उन्हें घर पर पहुंचाया था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। किसान की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed