फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer sayes, other demonds were accepted by govermenet

किसान आंदोलन : तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी पर किसान बोले लंबित मांग भी हो पूरी

Wed, 24 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer sayes, other demonds were  accepted by govermenet
कुंडली बॉर्डर पर मुख्य मंच से किसानों को संबोधित करते नेता। - फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक की मंजूरी को खुशी की बात बताया। साथ ही इन्हें निरस्त करने के संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने और अधिनियमित करने की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री को किसानों की लंबित मांगें याद दिलाई हैं। किसानों ने सरकार के इस निर्णय को सकारात्मकता की तरफ पहला कदम बताया है। वहीं एसकेएम ने कहा कि सूचीबद्ध 26 विधेयकों से संबंधित संसद के बुलेटिन में विद्युत संशोधन विधेयक-2021 व भारतीय समुद्री मात्स्यिकी विधेयक 2021 किसानों की चिंता को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार की तरफ से तीन किसान-विरोधी कानूनों को निरस्त करने के लिए संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने और अधिनियमित करने के लिए एक विधेयक को हरी झंडी दिया जाना खुशी की बात है। मगर शीतकालीन सत्र में विधायी कार्य के लिए सूचीबद्ध 26 विधेयकों से संबंधित संसद के बुलेटिन में विद्युत संशोधन विधेयक 2021 और भारतीय समुद्री मात्स्यिकी विधेयक 2021 भी शामिल हैं। देश की किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति 2007 के अनुसार मछुआरे भी किसान हैं। इस विधेयक के बारे में किसान और मछुआरा संघ अपनी आशंकाओं और चिंताओं को व्यक्त करते रहे हैं। इसके अलावा एसकेएम ने पहले ही प्रधानमंत्री को सरकार द्वारा लंबित मांगों को पूरा किए जाने तक आंदोलन जारी रखने के अपने इरादे के बारे में जानकारी दे दी है। ऐसे में सरकार को किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने पर गंभीरता से कार्य शुरू कर देना चाहिए। किसान 29 नवंबर के दिल्ली कूच को लेकर 27 नवंबर की बैठक में अहम फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर मनाई सर छोटूराम जयंती
किसानों ने कुंडली बॉर्डर समेत अन्य मोर्चों पर सर छोटू राम की जयंती किसान मजदूर संघर्ष दिवस के रूप में उत्साह और सम्मान के साथ मनाई। कुंडली बॉर्डर पर लगे मुख्य मंच से बोलते हुए किसान नेताओं ने कहा कि वह 20वीं सदी की शुरुआत में किसान चेतना को बढ़ाने और उन्हें धार्मिक और जातिगत सीमाओं के पार एकजुट करने के अपने काम के लिए जाने जाते हैं। प्रांतीय चुनावों में जीत हासिल करने और राजस्व मंत्री बनने के बाद सर छोटू राम ने सूदखोरी को रोकने, जोतने वालों को भूमि प्रदान करने और किसानों को कर्ज से मुक्त करने के लिए वैधानिक परिवर्तन किए। संयुक्त किसान मोर्चा सर छोटू राम और उनकी प्रेरणादायी विरासत को हार्दिक सम्मान के साथ याद करता है। उन्होंने सदैव किसान-मजदूर के हित में कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर को किसान आंदोलन की पहली वर्षगांठ पर जुटने लगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा की अपील के बाद 26 नवंबर को किसान आंदोलन की पहली वर्षगांठ पर कुंडली बॉर्डर पर किसानों का आने का सिलसिला जारी है। धीरे-धीरे करके मोर्चा पर किसानों की भीड़ बढ़ रही है। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने वाले किसान ट्रैक्टर- ट्रालियों में रजाइयां, कंबल, गर्म वस्त्र और राशन लेकर पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने वाले किसानों का कहना है कि अभी तो तीन कानून वापस हुए हैं, एमएसपी पर गारंटी कानून समेत कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं। इसके लिए अभी लड़ाई लडऩी पड़ेगी जिसके लिए पूरी तैयारी करके आए हैं। उधर, किसानों नेताओं को कहना है कि 25 नंवबर शाम तक हजारों किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed