फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer organizations took out a procession regarding their demands

Sonipat News: मांगों को लेकर किसान संगठनों ने निकाला जुलूस

Sat, 23 Sep 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations took out a procession regarding their demands
सोनीपत शहर में जुलूस निकालकर लघु सचिवालय की ओर से जाते लोग। स्रोत: संगठन
सोनीपत। सरकार से मांगों को पूरा करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होेंगे।
विज्ञापन


ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के हंसराज राणा ने कहा कि बारिश व यमुना में आई बाढ़ के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने खराब फसलों का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, निजी बीमा कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने, गुलाबी सुंडी से खराब हुई कपास की फसल की गिरदावरी कराने, किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की। इस दौरान श्रद्धानंद सोलंकी, रणबीर सिंह, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जयकरण, किसान मजदूर संघर्ष समिति से मास्टर ईश्वर सिंह दहिया व राजबीर, किसान मजदूर पंचायत से भगत सिंह, वजीर और भारतीय किसान पंचायत से प्रवीन, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य ईश्वर सिंह राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed