{"_id":"647ce48e98b89edd04064804","slug":"farmer-leaders-compete-to-climb-the-stage-sonipat-news-c-197-1-snp1001-873-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंच पर चढ़ने के लिए किसान नेताओं में रही होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंच पर चढ़ने के लिए किसान नेताओं में रही होड़
Mon, 05 Jun 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए वाहन चालकों को दिशा निर्देश देते पुलिस कर्मी। संवाद
गोहाना। महिला पहलवानों के समर्थन में मुंडलाना गांव के स्टेडियम में रविवार को समर्थन पंचायत आयोजित की गई। इसमें हरियाणा, पंजाब व उतर प्रदेश से भी लोग पहुंचे थे।
पंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने की। पंचायत में सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर बड़ा फैसला लेने की नींव रखी गई। समर्थन पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहां कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं मंच पर चढ़ने के लिए किसान नेताओं में होड़ लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क से लेकर पंडाल तक पुलिस की व्यवस्था की गई थी।
मुंडलाना की समर्थन पंचायत के लिए पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पंडाल में करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। स्टेडियम के सामने ही वाहनों को खड़ा करने के लिए खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाई गई थी। पंचायत का समय सुबह करीब 10 बजे रखा गया था। हालांकि इस समय तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो पाया था। उत्तर प्रदेश, राजस्थान व पंजाब के किसान भी पहलवानों के समर्थन में पहुंचे। समर्थन पंचायत दोपहर करीब 2 बजे शुरू की गई।
विज्ञापन
पंचायत के लिए नेता अपने दलों समेत पहुंच रहे थे। मंच पर बैठने के लिए केवल 30 नेताओं की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नेताओं के साथ आने वाले लोग भी मंच तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रहे थे। ऐसे में कई बार तो गर्मागर्मी की स्थिति बनती नजर आई। हालांकि यूनियन के सदस्यों ने व्यवस्था बनाते हुए हर दल के एक नेता को मंच पर बुलाया और सम्मान कर वापस भेज दिया गया।पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक, गठवाल खाप के प्रधान कुलदीप मलिक, मलिक राज मलिक, मुंडलाना के सरपंच शिव नारायण लठवाल, बिजेंद्र मलिक व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
रह-रहकर जाम की स्थिति बनती रही
समर्थन पंचायत में एकत्रित हुए लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पंचायत खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में लोग गोहाना-पानीपत हाईवे की तरफ चलने लगे। जाम की स्थिति से निपटने के लिए मुंडलाना पुलिस चौकी के पास पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभाला और वाहन चालकों को दिशा निर्देश देकर जाम की स्थिति से निजात दिलाई। हालांकि वाहनों की अधिकता के चलते रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही।
भंडारे का किया गया आयोजन
समर्थन पंचायत में पहुंचने वाले लोगों के खानपान के लिए भारतीय किसान यूनियन की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं पेयजल के लिए चार जगह पर स्टॉल लगाई गई थी। साथ ही पंडाल में लोगों के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। सुबह 10 बजे से लोग महापंचायत के लिए आने शुरू हो गए थे और 2 बजे तक लोगों का आना जारी रहा।