{"_id":"64bd7fabb3be99daa80aaaf4","slug":"farmer-drives-tractor-on-maize-destroyed-by-flood-sonipat-news-c-197-1-snp1004-3395-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाढ़ से बर्बाद मक्का पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाढ़ से बर्बाद मक्का पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर
Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11- गांव मनौली में बाढ़ के कारण खेत में खराब मक्का की फसल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव मनौली में किसान अपनी फसल पर ट्रैक्टर चलाने के लिए मजबूर हैं। एक किसान ने ढाई एकत्र में तैयार की गई मक्का की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया, क्योंकि बाढ़ के पानी में डूबने से बर्बाद हुई फसल का प्रशासन गिरदावरी नहीं करवा रहा था। फसल सड़ रही थी।
किसान अनुज चौहान ने बताया कि खराबे में समय अवधि के दौरान गिरदावरी कराना अनिवार्य है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली तो उसने मजबूरन अपनी खराब फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अनुज ने बताया कि उन्होंने ढाई एकड़ में मक्की की खेती की थी। बाढ़ के कारण सारी फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से फसल की कोई सुध नहीं ली गई। खेत में पानी भरने से मक्का सड़ने लगा लगा था। खेत खराब न हो, इसलिए उन्होंने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया है।
मनौली में सबसे ज्यादा होती है मक्का की खेती
किसान का कहना है कि गांव में सबसे ज्यादा मक्का की खेती होती है। बाढ़ से मक्का की फसल बर्बाद हो चुकी है। कई खेतों में अभी भी पानी भरा है। खेत में करीब 6 फुट तक पानी लगा रहा, जो कई दिन नहीं निकल पाया। ऐसे में सारी फसल नीचे से गलने लगी। फसल अपने आप टूटकर नीचे गिरने लगी। पूरी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
अब एक भी फसल की पैदावार नहीं ले पाएगा किसान
अनुज ने बताया कि यहां किसान यमुना नदी के बांध क्षेत्र में कृषि करते हैं। बाढ़ से धान के बड़े पौधे पानी में बच गए, लेकिन छोटे पौधे पूरी तरह से खराब हो गए। धान की खेती को करीब 90 फीसदी नुकसान हुआ है। उनकी मक्का की फसल तैयार थी, जिसे वह बाढ़ की वजह से नहीं काट पाए। अब फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ रहा है। किसान एक वर्ष में 3 फसलें उगाता है, लेकिन अब एक भी फसल की पैदावार नहीं ले पाएगा। तैयार फसल बर्बाद हो चुकी है। अगली खेती की तैयारी करना उनके लिए मुश्किल है। लगातार बारिश को लेकर अलर्ट है। आगामी दिनों में भी दोबारा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।