फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer dies due to corona, 274 found infected, 332 patients cured

कोरोना से किसान की मौत, 274 संक्रमित मिले, 332 मरीज ठीक हुए

Sat, 29 Jan 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to corona, 274 found infected, 332 patients cured
सोनीपत के सेक्टर-15 में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कैंप में वैक्टसीन लगवाता युवक। स? - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण लगातार जानलेवा होता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है। बेशक कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शनिवार को गांव पुठी के 65 वर्षीय किसान की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 264 हो गई है। वहीं शनिवार को कोरोना के 274 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 26.27 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 332 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे सक्रिय मरीज घटकर 1549 हो गए हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 56 हजार 840 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 55 हजार 27 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में 38 वर्षीय कर्मचारी व जिला नागरिक अस्पताल में 26 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। भैंसवाल कलां में 37, पटेल नगर में तीन, साई सेंटर में चार, गरम धरम ढाबे पर तीन, अशोका यूनिवर्सिटी में पांच, मोहाना में छह, मुंडलाना में 16 लोग व जटोला में दो युवक संक्रमित मिले हैं। साथ ही गोहाना क्षेत्र में तीन से आठ साल तक के चार बच्चे, सोनीपत में तीन साल की बच्ची संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर में हुई बढ़ोतरी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिलेभर में 1253 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 929 आरटीपीसीआर और 324 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शनिवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से पांच लोग संक्रमित मिले हैं और सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 1.54 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 1024 रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त की गई, जिनमें से 269 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी संक्रमण दर 20.29 से बढ़कर 26.27 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

किसान को तीन माह से थी उच्च रक्तचाप की समस्या
शनिवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। गांव पुठी के रहने वाले 65 वर्षीय किसान को तीन महीने से उच्च रक्तचाप की समस्या थी। 26 जनवरी को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और खांसी हुई। ऑक्सीजन का स्तर गिरने पर परिजनों ने बुजुर्ग को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 27 जनवरी को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसमें वह संक्रमित पाए गए। 28 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थी। कोरोना नियमों के साथ उनके शव का संस्कार किया गया। कोरोना से 332 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 1549 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed