फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer commits suicide by jumping from KMP

आत्महत्या: केएमपी-केजीपी से जीटी रोड पर कूदा किसान, आंदोलन में शामिल होने आया हुआ था कुंडली बॉर्डर

Thu, 09 Dec 2021 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह आत्महत्या: केएमपी-केजीपी से जीटी रोड पर कूदा किसान, आंदोलन में शामिल होने आया हुआ था कुंडली बॉर्डर
आत्महत्या: केएमपी-केजीपी से जीटी रोड पर कूदा किसान, आंदोलन में शामिल होने आया हुआ था कुंडली बॉर्डर Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 01:17 AM IST
सार

किसान धर्मपाल सोनीपत के गांव न्यात का रहने वाला था। वह कुंडली बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने आया हुआ था। मृतक की विषाक्त पदार्थ लेने की आशंका है।

विज्ञापन
Farmer commits suicide by jumping from KMP
सामान्य अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते साथी किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग किसान ने केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से जीटी रोड पर कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके विषाक्त पदार्थ लेने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच को भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो सकेगी। साथी किसानों ने उसके सरकारी नीतियों के विरोध में आत्महत्या करने की बात कही है। 

विज्ञापन


गांव न्यात निवासी धर्मपाल (65) कुंडली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने आया था। धर्मपाल ने बुधवार दोपहर को करीब 30 फुट ऊंचाई पर केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट से छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते ही शोर मच गया। उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसके साथी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि वह लंबे समय से किसान आंदोलन में शामिल था। उसने चार माह पहले भाकियू चढ़ूूनी गुट की सदस्यता भी ग्रहण की थी। वह एक सप्ताह से सरकार व किसानों के बीच बातचीत में कोई फैसला न होने से परेशान था। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। किसान धर्मपाल के पुत्र विनोद कुमार ने पुलिस को उसके पिता की मौत की सूचना दी। उसके सिर व सीने सहित शरीर के कई अंगों पर गंभीर रूप से चोट लगी थी। वहीं विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका के चलते उसका विसरा जांच को भेजा गया है। 

भाई की मंगलवार रात को हुई मौत 

किसान धर्मपाल का छोटा भाई रामकिशन काफी समय से कैंसर से पीड़ित था। उसकी मंगलवार रात को मौत हो गई थी। उसका बुधवार को ही अंतिम संस्कार किया गया है। 

किसान की आत्महत्या की सूचना मिली थी। उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विसरा जांच को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed