फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer attacked for stopping drinking alcohol

Sonipat News: शराब पीने से रोकने पर किसान पर हमला

Thu, 24 Jul 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 24 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked for stopping drinking alcohol
खरखौदा। मटिंडू गांव के खेत में बने कमरे के बाहर बैठकर शराब पी रहे युवकों को टोकना किसान को महंगा पड़ गया। शराबियों ने किसान पर बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मटिंडू के किसान साहिल ने कहा कि वह अपने खेत में गया तो पाया कि कमरे के बाहर आर्यन, अक्षय और प्रिंस शराब पी रहे थे। जब उसने मना किया तो झगड़ा करते हुए उनके साथ मारपीट की। साहिल ने बताया कि अक्षय ने शराब की बोतल उनके सिर पर मारी जिससे वह घायल हो गया। उसे खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed