फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer attacked, chain and mobile looted in road dispute

Sonipat News: रास्ते के विवाद में किसान पर हमला, चेन और मोबाइल लूटा

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked, chain and mobile looted in road dispute
गोहाना। गांव छिछड़ाना के किसान ने हमला कर सोने की चेन और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। बरोदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव छिछड़ाना निवासी सुभाष ने बरोदा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका रास्ते को लेकर परिवार की ही सुमन के साथ विवाद चल रहा है। रास्ते को लेकर जुलाई में अदालत में सुनवाई है। सुभाष ने आरोप लगाया कि वह 2 जून की शाम को घर से चाय लेकर खेत में काम कर रहे पिंटू को देेने गया था। जब वह घर लौट रहा था तो रास्ते में सुमन अपने पति के साथ मिल गई। वह उन्हें गाली देने लगी। प्रवीन ने उन्हें पकड़ लिया और सोने की चेन झपट ली। सुमन ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसके बाद उस पर कस्सी से हमला किया गया। इस बीच वहां पर प्रवीण का बेटा आया और उन पर डंडे से हमला कर दिया। प्रवीन ने उसे जमीन पर गिरा कर लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। पिंटू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारने की धमकी दी गई। वह उनके चंगुल से निकल कर भागा और गन्ने के खेत में छुप गया। बाद में वहां से निकलकर नहर के पास पहुंचा। वहां पर गांव के ईश्वर और उनकी पत्नी मिली। उनके मोबाइल से उसने अपने भाई बिजेंद्र को जानकारी दी। परिवार वालों ने उसे नागरिक अस्पताल गोहाना में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। बरोदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed