फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer adding trolley to tractor dies due to canter collision

ट्रैक्टर में ट्रॉली जोड़ रहे किसान की कैंटर की टक्कर से मौत

Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer adding trolley to tractor dies due to canter collision
नौराज सिंह चौहान। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
गांव खेवड़ा में धान बेचने जाने के लिए ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली जोड़ रहे किसान की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर के बाद किसान ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में आ गया। हादसे के बाद चालक कैंटर को कुछ दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कैंटर को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी किसान नौराज सिंह चौहान (65) खेतीबाड़ी करते थे। वह मंगलवार सुबह वह झुंडपुर रोड पर सड़क किनारे अपने ट्रैक्टर को ट्रॉली में जोड़ने लगे तो इसी दौरान दूध कंपनी का कैंटर लेकर आए चालक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच आकर नौराज सिंह चौहान बुरी तरह से घायल हो गए। चालक कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। नौराज सिंह चौहान के साथी कृष्ण ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नौराज के बेटे किरणपाल के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौराज के दोस्त कृष्ण ने बताया कि उनके पास एक बेटा व चार बेटियां हैं।
विज्ञापन

खेवड़ा के पास दो दिन में दूसरा हादसा
खेवड़ा के पास दो दिन में यह दूसरा हादसा है। एक दिन पहले ही दो चचेरे भाइयों की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें पलड़ा के सुहेब व सादिक की जान गई थी। वहीं धनतेरस पर्व की सुबह किसान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव खेवड़ा के पास कैंटर की टक्कर से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed