फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farewell to Vigilante by taking out a procession

Sonipat News: शोभायात्रा निकालकर विघ्नहर्ता को दी विदाई

Fri, 05 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Vigilante by taking out a procession
फोटो 05- सोनीपत के मिशन चौक पर चौथे गणपति महोत्सव के समापन पर भगवान गणेश जी की शोभायात्रा निकाल
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से चल रहे चौथे गणपति महोत्सव के नौवें दिन शोभायात्रा निकालकर विघ्नहर्ता को विदाई दी। इससे पहले महोत्सव के तहत समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान गणेश का पूजन की और हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन

आचार्य रामकृष्ण पाठक ने पूजन करवाया। इसके बाद भंडारा लगाया गया। शोभायात्रा के दौरान गणपित बप्पा मोरया के जयघोष लगाए गए। शोभायात्रा मिशन चौक से शुरू होकर गुड़ मंडी, कालूपुर चुंगी से होती हुई यमुना पर पहुंची। यहां समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की फिर से पूजा की। इसके बाद यमुना में विसर्जन कर विदाई दी गई।
विज्ञापन

विघ्नहर्ता से सभी की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में युवा शक्ति सेवा समिति के प्रधान अश्वनी गोयल, अधिवक्ता अनिल शर्मा, मुकेश जैन, मनोज जैन, पवन गुप्ता, मोनू गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश जैन, विकास गर्ग, राकेश, अनुराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed