फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Families of martyrs and freedom fighters were honored

Sonipat News: शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया सम्मानित

Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Families of martyrs and freedom fighters were honored
फोटो 43- सोनीपत के बहालगढ़ रोड ​स्थित निजी गार्डन में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवि पद्मिनी
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर बहालगढ़ रोड स्थित निजी गार्डन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में हास्य कवि सरदार प्रताप फौजदार, अरुण जैमिनी, शंभू शिखर, पद्मिनी शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध किया।
सम्मेलन में शहीदों के परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दीपचंद बुधवार के पोते कर्मवीर बुधवार, शहीद जयदेव शर्मा की माता सरस्वती, भाई नरेश कुमार, शहीद मुकेश कुमार की पत्नी राजबाला, बेटे प्रिंस, कबड्डी खिलाड़ी अजय व अंकुश को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलवती, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुमित राणा, सोनीपत प्रभारी देवेंद्र कादियान, जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा, हलका अध्यक्ष सियानंद त्यागी, जिला प्रधान कृष्ण सरोहा, शुभम नैन, परिमल कुमार, रमेश पहलवान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed