फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake will of land was made, 20 thousand reward declared on absconding accused

Sonipat News: जमीन का फर्जी वसीयतनामा बनाया, फरार आरोपी पर 20 हजार इनाम घोषित

Sat, 12 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fake will of land was made, 20 thousand reward declared on absconding accused
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल के पास स्थित करीब 12 एकड़ जमीन का फर्जी वसीयतनामा तैयार करने के मामले में फरार आरोपी पर विजिलेंस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

मामले में हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो की जांच में सोनीपत के राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई थी। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 12 एकड़ जमीन के असली मालिक को दरकिनार कर फर्जी वारिसों के नाम पर बार-बार इंतकाल दर्ज कर दिए थे। इस मामले में एक आरोपी विजय लंबे समय से भूमिगत है। झज्जर निवासी प्रवेश ने 28 अक्तूबर, 2020 को वित्तायुक्त को शिकायत देकर तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी, एसके ब्रांच कानूनगो और तहसील कार्यालय के अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की जांच एडीजीपी सीआईडी पंचकूला के निर्देश पर डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक से करवाई गई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि विवादित जमीन गांव सुल्तानपुर, सोनीपत में स्थित है। यह बहालगढ़ रोड पर निजी अस्पताल के पास है। वर्ष 1966 में यह जमीन मदन मोहन ने खरीदी थी, जिसका वैध इंतकाल 1970 में दर्ज हुआ था। मदन मोहन की मृत्यु के बाद वर्ष 2006 में यह जमीन उनकी पत्नी संतोष और बेटे नरेंद्र अग्रवाल के नाम विरासत में दर्ज हुई। अब भी दिल्ली के पीतमपुरा निवासी नरेंद्र अग्रवाल ही इस जमीन के मालिक हैं। मगर जमीन की कीमत और स्थान को देखते हुए भूमाफियाओं ने फर्जी वारिस खड़े कर खुद को मदन मोहन का उत्तराधिकारी बताकर झूठे वसीयतनामा के आधार पर राजस्व विभाग से कब्जा दिलवाने का प्रयास करते रहे। राज्य चौकसी ब्यूरो की सिफारिश के बाद भादंसं की धाराएं 167, 218, 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा संख्या 5, दिनांक 8 दिसंबर 2021 को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बार हो चुका जमीन का इंतकाल

मामले की जांच में सामने आया कि वर्ष 2006 से अब तक पांच बार इस जमीन का इंतकाल हो चुका है। इनमें से कई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुए। राजस्व अधिकारियों ने बिना किसी वैध प्रमाण के केवल कागजी खानापूर्ति के आधार पर नाम दर्ज किए और असली मालिक को सुने बिना फैसले कर दिए। इससे राजस्व अधिकारियों की नीयत और भूमाफिया से मिलीभगत पर सवाल खड़े होते गए।


मामले में दो की हो चुकी गिरफ्तार, तीसरे पर इनाम घोषित

फर्जीवाड़े के मामले में दो आरोपियों ताराचंद व प्रवेश को एसीबी रोहतक गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में तीसरे आरोपी बहादुरगढ़ निवासी विजय की गिरफ्तारी के लिए उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इन तीनों आरोपियों पर ही जमीन के फर्जी मालिक तैयार कर वसीयतनामे तैयार करवाने के आरोप है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी का सुराग देने वाले को 20 हजार रुपये इनाम में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed