फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake tar factory caught, five arrested, one on remand

Sonipat News: नकली तारकोल फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार, एक रिमांड पर

Thu, 19 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fake tar factory caught, five arrested, one on remand
गन्नौर। गढ़ी कलां-चिरस्मी रोड पर नकली तारकोल बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर गन्नौर थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फैक्टरी में बिना लाइसेंस व एनओसी के गलत तरीके से काला तेल, तारकोल और पाउडर मिलाकर नकली तारकोल तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन

गन्नौर पुलिस को सूचना मिली थी कि दरिया इंटरप्राइजेज गन्नौर के नाम से चलाई जा रही फैक्टरी में पानीपत जिला के गांव गांजबड़ निवासी काला राठी, किस्मत राठी, जींद जिला के गांव एंचरा कलां निवासी सुरेंद्र सिंह की ओर से अवैध रूप से काम कराया जा रहा है। फैक्टरी मालिक गढ़ी कलां निवासी सलीम ने यह जगह किराये पर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम थाना प्रभारी जसपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम एएफएसओ हरेंद्र और स्टाफ के साथ फैक्टरी पर छापा डाला गया। मौके पर पांच लोग पाउडर को तारकोल में मिलाते हुए पकड़े गए। इनमें राजस्थान के अलवर निवासी सुरेंद्र, नंदलाल व बद्री प्रसाद और नेपाल निवासी संयोग व मनोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से लगभग 700-800 लीटर काला तेल, 400-500 कट्टे पाउडर, उबलता तारकोल टैंकर, मिक्सिंग टैंक व अन्य सामग्री बरामद की गई। फैक्टरी में न तो कोई दस्तावेज थे, न ही स्टाॅक रजिस्टर और न ही अग्निशमन या प्रदूषण नियंत्रण से कोई अनुमति ली गई थी। पुलिस ने पांचों व्यक्तियों के खिलाफ वायु एवं जल अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फैक्टरी सील करवा दिया है।

जांच अधिकारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां सुरेंद्र सिंह को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है कि जबकि चार आरोपियों को आदेशानुसार न्यायिक भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed