फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake birth certificate presented in court, case filed against parents

Sonipat News: अदालत में पेश किया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता पर मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Jan 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificate presented in court, case filed against parents
राई (सोनीपत)। बहालगढ़ थाना में दर्ज मुकदमे में जांच अधिकारी ने नाबालिग के परिजनों से लेकर उसका जन्म प्रमाण अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने जांच कराई तो वह फर्जी निकला। अब कोर्ट ने नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही मामले के जांच अधिकारी की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना में नाबालिग के परिजनों ने दुष्कर्म होने की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें नाबालिग का एक जन्म प्रमाण पत्र भी पुलिस को सौंपा गया था। उसमें पीडि़ता का आयु 12 वर्ष बताई गई थी। जिसमें थाने से जांच अधिकारी जन्म प्रमाण की जांच के लिए बिहार गया था। जहां उसने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि पीड़िता के जन्म संबंधी कोई अन्य रिकॉर्ड नहीं मिला। उसने पीड़िता के माता-पिता की तरफ से दिया गया जन्म प्रमाण पत्र अदालत में दे दिया। इस बीच अदालत के पास एक कूरियर आया। जिसमें बिहार के जिला के विकास अधिकारी ने लिखा कि उनके जिले में न तो इस नाम की कोई तहसील है और न ही कोई गांव है। जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बनाया गया है। कूरियर प्राप्त होने के बाद अदालत ने सख्ती करते करते हुए कोर्ट की तरफ से नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी व कोर्ट को गुमराह करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही इस मामले में जांच अधिकारी पर भी लापरवाही से काम करने के आरोप लगे हैं। अदालत ने पुलिस विभाग से जांच अधिकारी की विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed