फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   faire

पेंट व हार्डवेयर स्टोर में भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया गया काबू

Fri, 13 Sep 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
faire
पेंट व हार्डवेयर की दुकान में लगी आग के बाद जला सामान - फोटो : Sonipat
सोनीपत। राठधना रोड स्थित नरेंद्र नगर में पेंट और हार्डवेयर स्टोर में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे तीन मंजिला दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। तीन मंजिला इमारत से उठते धुएं को देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। आग की सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से तीन मंजिला दुकान में भारी नुक्सान हुआ है। दुकान में आग लगने के कारणों का पता हीं लग सका है।
विज्ञापन

नरेंद्र नगर निवासी अनिल सरोहा अपने मकान के पास ही दुकान चलाते हैं। दुकान में आग लगने के बाद उनके परिजन दुकान पर पहुंचे। अनिल की पत्नी गीता सरोहा ने बताया कि देर रात को आग लगने का पता लग सका। जिसके बाद दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सामान जल चुका था। पेंट और हार्डवेयर का सामान होने के चलते आग जल्दी भड़क गई। गीता ने बताया कि उनके पति बीमार रहते हैं। आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं आग से जलकर खाक हुई दुकान का जायजा लेने पहुंचे सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के लिए दो योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनका सभी पंजीकृत व्यापारी लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी निजी दुघर्टना बीमा योजना में प्रदेश के चार लाख मंझले व्यापारियों को दायरे में लाते हुए उन्हें पांच लाख रुपये का बीमा दिया गया है, ताकि उनको सामाजिक संरक्षण प्रदान किया जा सके। इसी प्रकार मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के तहत जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को चोरी, आग से लेकर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से अचानक नुकसान उठाने को मजबूर होना पड़ेगा तो उन्हें अलग-अलग श्रेणी में पांच लाख से 25 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed