फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory worker riding bike dies due to collision with vehicle

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Thu, 14 Mar 2024 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Factory worker riding bike dies due to collision with vehicle
राई, सोनीपत बहालगढ़-मेरठ रोड स्थित गांव गढ़ मिरकपुर स्थित यमुना नदी के पुल से पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। देर रात परिजनों को मामले का पता लगा तो बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गौरीपुर स्थित जवाहर नगर निवासी रामेश्वर ने बताया कि उनके बेटे प्रमोद बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। प्रमोद मंगलवार की रात को फैक्टरी में ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। जब वह गांव गढ़ मिरकपुर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे शव को अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दिया। प्रमोद के पिता रामेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था प्रमोद

परिजनों ने बताया कि प्रमोद के तीन भाई व एक बहन है। पांच भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed