फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory sealed for not depositing outstanding house tax of Rs 6.80 lakh

Sonipat News: 6.80 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा न करने पर फैक्टरी सील की

Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Factory sealed for not depositing outstanding house tax of Rs 6.80 lakh
सोनीपत के राई स्थित एक फैक्टरी को सील करते नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व टीम
सोनीपत। नगर निगम बकाया गृहकर जमा न करने वाले प्रॉपर्टी मालिकों पर शिकंजा कस रहा है। निगम की टीम ने मंगलवार को गांव राई के पास एक फैक्टरी को सील कर दिया। इस पर 6.80 लाख रुपये बकाया गृहकर था।
विज्ञापन

टीम राई स्थित पीएनबी शाखा में पहुंची। पीएनबी शाखा पर 5.48 लाख रुपये बकाया गृहकर है। इस दौरान बैंक प्रबंधक ने गृहकर जमा कराने के लिए दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद टीम ट्रक यूनियन के पास वर्कशॉप पर पहुंची। वर्कशॉप पर 6.64 लाख रुपये बकाया गृहकर है। वर्कशॉप संचालक ने गृहकर जमा कराने के लिए एक दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से वर्ष 2010-11 से 31 मार्च 2023 तक के बकाया गृहकर के ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके लिए प्रापर्टी मालिकों को 31 मार्च तक बकाया गृहर जमा करना होगा। नगर निगम कार्यालय में अब तक 15.60 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो पाया है, जबकि नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। छूट के बावजूद प्रापर्टी मालिकों ने गृहकर जमा कराने में रुचि नहीं दिखाई। अब निगम अधिकारियों के सामने 31 मार्च तक लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। अधिकारियों ने नोटिस जारी कर चेताया था कि यदि गृहकर जमा नहीं हुआ तो डिफाल्टरों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। उनकी प्राॅपर्टी भी सील होगी। अब निगम डिफाल्टरों पर कार्रवाई कर रहा है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि नगर निगम की ओर से गृहकर जमा न कराने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed