फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory fire in old industrial area in Sonipat of Haryana

सोनीपत: पैकिंग का सामान बनाने की फैक्टरी में लगी आग, मालिक झुलसा, पत्नी-बच्चों को पड़ोसी की छत से निकाला

Tue, 08 Mar 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

घटना की सूचना देने के बाद भी दमकल गाड़ी के देरी से पहुंचने व कर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप है। धरने पर बैठे व्यापारियों को निगम आयुक्त ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Factory fire in old industrial area in Sonipat of Haryana
पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग में झुलसा मालिक अनिल गुप्ता। आग पर काबू पाने का प्रयास करता व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के रोहतक रोड स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात पैकिंग का सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी की पहली मंजिल पर बने घर में रह रहे मालिक को जब आग लगने की जानकारी मिली तब तक वह विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फैक्टरी मलिक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को पड़ोसी की छत के रास्ते गली में उतारा।

विज्ञापन


इस दौरान आग देखकर उनकी पत्नी बेहोश हो गईं। वहीं मालिक के हाथ भी झुलस गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन गाड़ी देरी से पहुंचने के कारण सारा सामान और मशीन जल गई। गाड़ियों के देरी से पहुंचने के खिलाफ जिला व्यापार मंडल ने नगर निगम गेट पर धरना दिया। निगम आयुक्त ने जांच का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। 
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित पुराने औद्योगिक क्षेत्र में अनिल गुप्ता सीटू की ओम सांई राम इंटरप्राइजेज के नाम से पैकिंग का सामान बनाने की फैक्टरी है। वह फैक्टरी की पहली मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। सोमवार देर रात फैक्टरी में आग लग गई। आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। अंदेशा है कि शॉर्ट-सर्किट से आग आग लगी है। रात करीब डेढ़ बजे धुएं से सांस लेने में परेशानी हुई तो अनिल गुप्ता की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उन्हें आग का पता चला। पत्नी-बच्चों को बाहर निकालने केबाद दमकल विभाग को सूचित किया। आरोप है कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आधे घंटे तक फोन नहीं उठाया। मेयर निखिल मदान व विधायक सुरेंद्र पंवार से संपर्क करने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

आग पर काबू पाने के प्रयास में फैक्टरी मालिक अनिल गुप्ता का हाथ भी झुलस गया। आग पर काबू पाने के लिए चार गाड़ियां बुलाई गईं। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अनिल ने बताया कि आग लगने से 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। आग में 10 से 12 लाख रुपये कीमत की मशीन भी शामिल हैं। इसके अलावा मकान को भी क्षति पहुंची है।

जिला व्यापार मंडल ने नगर निगम के गेट पर दिया धरना
आग पर काबू पाने के बाद जब दमकल कर्मी वापस जा रहे थे तो एक कर्मी पर आग पर काबू पाने के बाद पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। विभाग के कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार और देरी से आने की जानकारी अनिल गुप्ता ने जिला व्यापार मंडल को दी। इस पर जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला व अन्य पदाधिकारियों ने नगर निगम के गेट पर धरना दिया।

व्यापार मंडल ने नगर निगम और दमकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि दमकल कर्मी देरी से पहुंचते हैं। अगर दमकल कर्मी तुरंत पहुंचते तो नुकसान कम होता। धरना देने की सूचना के बाद नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।


साथ ही जांच कर ठोस कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान संजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, रवींद्र सरोहा, नरेंद्र धवन, राकेश चोपड़ा मौजूद रहे। धरने के दौरान आयुक्त का चालक जब गाड़ी को बाहर लेकर जाने लगा तो कच्चे क्वार्टर मार्केट का प्रधान राकेश चोपड़ा सड़क पर लेट गया। जिसके चलते चालक को गाड़ी वापस लेकर जानी पड़ी। 

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार ने लिया जायजा
पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने फैक्टरी मालिक अनिल गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिले में दमकल विभाग की 5 ही गाड़ियां हैं, इसमें से कुछ कंडम हो गई हैं। गाड़ियों की कम से निजात मिलने वाली है। प्रदेश में 220 गाड़ी दमकल विभाग के बेड़े में शामिल होंगी। इसमें से सोनीपत दमकल विभाग को ज्यादा से ज्यादा गाड़ी दिलवाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed