फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory fire broke out in a bari area of Sonipat of Haryana

सोनीपत: कैरी बैग व कपड़ा तैयार करने वाली फैक्टरियों में लगी आग, छह घंटे में पाया काबू

Thu, 10 Mar 2022 10:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 10:59 AM IST
सार

पहले कैरी बैग बनाने की फैक्टरी में आग लगी तो  बाद में कपड़ा फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, गन्नौर से आठ गाड़ियां पहुंचीं। आग से भारी नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
Factory fire broke out in a bari area of Sonipat of Haryana
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेपर कैरी बैग बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगी देख आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सुबह फैक्टरी बंद होने के कारण कर्मचारी नहीं थे। आग लगी देख सुरक्षाकर्मियों ने मालिक को अवगत कराया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया गया। आग भड़कने के बाद साथ लगती कपड़ा तैयार करने वाली फैक्टरी को भी चपेट में लिया। अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों फैक्टरी में भारी नुकसान हुआ है। जांच के बाद ही नुकसान का पता लग सकेगा। आशंका है कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। 

विज्ञापन


बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित केके पेपर प्रोडक्ट्स फैक्टरी में वीरवार सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी बंद होने के कारण कर्मी नहीं थे। कुछ देर में ही फैक्टरी में आग फैलती चली गई। सुरक्षाकर्मी ने आग लगी देख फैक्टरी मालिक को अवगत कराया। इसी बीच आग ने फैक्टरी के पीछे स्थित अरोड़ा ओवरसीज कपड़ा फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


दोनों फैक्टरियों में आग लगने से वहां कच्चा व तैयार माल जल गया। मशीन भी जलकर ढांचा बन गई। फैक्टरी मालिकों ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम में दी। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, राई, गन्नौर से आठ गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। फैक्टरी मालिकों के अनुसार, आग से उन्हें करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि जांच के बाद ही पूरे नुकसान के बारे में पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेड लगा होने के कारण आग पर काबू पाने में हुई परेशानी 
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कैरी बैग बनाने वाली फैक्टरी में आग भड़क गई। फैक्टरी में शेड लगा होने के कारण आग पर काबू पाने में परेशानी हुई और आगे भड़क कर पीछे स्थित कपड़ा फैक्टरी तक पहुंच गई। अरोड़ा ओवरसीज कपड़ा फैक्टरी में आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शेड नहीं होता तो आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता था। 

कैरी बैग व कपड़े के कारण तेजी से भड़की आग 
कैरी बैग व कपड़े की फैक्टरी में आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे काबू पाने में परेशानी हुई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कैरी बैग पेपर और कपड़ा जल्द ही आग की चपेट में आ गया था। साथ ही गनीमत रही कि आग ने आसपास की अन्य फैक्टरियों को चपेट में नहीं लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत मौके पर गाड़ियों को भेजा गया। आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जांच के बाद आग लगने के कारणों व नुकसान का पता लग सकेगा। - राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed