{"_id":"6729476c22d9deb475059494","slug":"facility-now-nh-334b-will-be-directly-connected-to-national-highway-44-sonipat-news-c-197-1-snp1001-127192-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुविधा.. अब नेशनल हाईवे-44 से सीधे जुड़ेगा एनएच-334बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुविधा.. अब नेशनल हाईवे-44 से सीधे जुड़ेगा एनएच-334बी
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे (एनएच)-44 से एनएच-334बी पर जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब दोनों हाईवे का सीधा जुड़ाव किया जाएगा। राई के पास फ्लाईओवर के नीचे से ग्रिल हटाई गई है। अब वहां नाले के ऊपर स्लैब बनाकर मार्ग बनाया जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को राई व बहालगढ़ से संपर्क मार्ग से होकर जाने से छुटकारा मिल सकेगा।
कुंडली से पानीपत तक चौड़ीकरण के बाद 900 करोड़ में तैयार हुए 24 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे-44 व चार लेन के संपर्क मार्ग को 20 जून, 2023 को लोकार्पित किया गया था। हाईवे से दिल्ली, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ा गया है। नेशनल हाईवे-44 के ऊपर से नेशनल हाईवे 334बी के फ्लाईओवर को गुजारा गया है। नेशनल हाईवे के पास से संपर्क मार्ग बनाकर नेशनल हाईवे-334बी पर जाने को मार्ग बनाया गया था।
इसके लिए वाहन चालकों को रोहतक की तरफ जाने के लिए राई गांव से पास से नेशनल हाईवे-44 से उतरकर करीब आधा किलोमीटर पहले ही संपर्क मार्ग से होकर 334बी पर जाना पड़ता था। संपर्क मार्ग की हालत अक्सर बदहाल रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती थी। इसी तरह बहालगढ़ की तरफ से भी आधा किलोमीटर संपर्क मार्ग पर ही चलना पड़ता था। टूटे मार्ग व अक्सर हाईवे पर जाने के दौरान चूक होने पर वाहन चालकों को एक किलोमीटर तक का फेर लगाना पड़ जाता था। अब फ्लाईओवर के नीचे से ही 334 बी पर रास्ता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नाले पर बिछाया जाएगा मोटा स्लैब
हाईवे के दोनों तरफ व बीच में भी जरूरत अनुसार ड्रेनेज चैनल बने हैं। यह नाले जगह-जगह खुले पड़े है। इससे हादसे का डर भी बना रहता था। अब इन नालों पर मोटा स्लैब डाला जाएगा। वर्तमान में डाले गए स्लैब से 10 गुना मोटा स्लैब डालकर नाले को इस क्षेत्र में ढका जाएगा।
बहालगढ़ के पास से पानी निकासी व टूटी सड़क का भी होगा निर्माण
नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास पानी भरने से यहां सड़क टूट चुकी है। अब पानी निकासी कराकर वहां पर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे वाहन चालक को परेशानी से बचाया जा सके।
हाईवे से गुजरते हैं 80 हजार से अधिक वाहन
एनएच-44 पर हर दिन 80 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। इसमें से रोजाना पांच हजार तक वाहन चालक एनएच-334 बी से जाते हैं। अब वह आसानी से गंतव्य तक जा सकेंगे।
नेशनल हाईवे-44 से नेशनल हाईवे-334 बी पर सीधा जुड़ाव किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। साथ ही सर्विस लेन पर भरे बारिश के पानी की निकासी कराकर दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
- प्रांजल मिश्रा, साइट इंजीनियर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।