फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Extortion sought from clinic operator in Kharkhoda of Sonipat

सोनीपत: क्लीनिक संचालक से मांगी 12 लाख की रंगदारी, खुद को नीरज बवाना गैंग से बताया, परिवार को मारने की दी धमकी

Sat, 09 Apr 2022 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 09:08 PM IST
सार

पीड़ित गांव फिरोजपुर बांगर में क्लीनिक चलाता है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे फोन किया। आरोपी बेटा-बेटी का नाम लेकर बोला कि दो दिन में पैसे नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Extortion sought from clinic operator in Kharkhoda of Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर के क्लीनिक संचालक को फोन कर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कुख्यात नीरज बवाना गैंग से बताया। साथ ही रंगदारी न देने पर परिवार को मारने की धमकी दी। पुलिस ने क्लीनिक संचालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर बांगर निवासी रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) चिकित्सक हेमंत ने पुलिस को बताया कि वह करीब 25 वर्ष से अपने गांव में क्लीनिक चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे उनके पास मोबाइल फोन से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से ठेठ हरियाणवी लहजे में बात की और उससे 12 लाख रुपये देने की मांग की।
विज्ञापन


आरोपी ने उसके बेटा-बेटी का नाम लेते हुए दो दिन में पैसे देने की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर उसके परिवार को मारने की धमकी की, जिस पर उसने मामले की शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी रमेश चंद्र का कहना है कि क्लीनिक संचालक  को सुरक्षाकर्मी देने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जल्द ही फोन करने वालों तक पुलिस पहुंच जाएगी। 


इससे पहले फरवरी में भी खरखौदा के पशु आहार विक्रेता से नीरज बवाना गैंग का गुर्गा बताकर रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनका नीरज बवाना गैंग से कोई संबंध नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed