फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Expressed gratitude to the Chief Minister for announcing the construction of a satellite city

Sonipat News: सैटेलाइट सिटी बनाने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Fri, 09 Jan 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude to the Chief Minister for announcing the construction of a satellite city
फोटो 25: चंडीगढ़ में पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते विधायक पवन खरखौदा। - फोटो : आरोपी रणधीर सिंह उर्फ श्यामल।
खरखौदा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से खरखौदा में सैटेलाइट सिटी बनाने की घोषणा किए जाने से उत्साहित हुए खरखौदा क्षेत्र के लोग बृहस्पतिवार को विधायक पवन खरखौदा के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का खरखौदा में विकास रैली में घोषणाएं करने व दस हजार एकड़ में 74 हजार करोड़ रुपये की लागत से सैटेलाइट सिटी बनाने की घोषणा को लेकर आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि आने वाले समय में खरखौदा भारत का पहला सैटेलाइट सिटी बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का खरखौदा के साथ विशेष लगाव है। खरखौदा को मारुति से जोड़कर विश्व के मानचित्र पर लाने वाली भाजपा ने अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए सैटेलाइट सिटी बनाने की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन

इसके बाद खरखौदा देशभर में अपनी एक अलग पहचान के साथ उभरेगा। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट सिटी बनने से क्षेत्र में औद्योगिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और आवासीय ढांचा सुदृढ़ होगा, जिसके चलते यहां पर रहने वाले लोग भी विकास के भागीदार बनेंगे। इसमें विशेष रूप से युवाओं को भी रोजगार के साधर सृजित होंगे और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed