{"_id":"691241745d09f6154f0746dc","slug":"expressed-displeasure-over-giving-three-bags-of-fertilizer-per-acre-demanded-five-bags-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145069-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रति एकड़ तीन बैग खाद देेने पर जताई नाराजगी, मांगे पांच बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रति एकड़ तीन बैग खाद देेने पर जताई नाराजगी, मांगे पांच बैग
Tue, 11 Nov 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर स्थित जाट धर्मशाला में हुई बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते भ
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अ) की मासिक बैठक सोमवार को खेड़ी गुज्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में हुई। इसमें किसानों ने क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।
जिला अध्यक्ष जयभगवान मलिक ने कहा कि इस बार डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण की समुचित व्यवस्था की जाए।
किसानों ने बताया कि लल्हेड़ी से गन्नौर जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए। बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस दिशा में सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि प्रति एकड़ केवल तीन कट्टे खाद दिए जा रहे हैं जबकि इतनी मात्रा से फसल की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। प्रति एकड़ कम से कम पांच बैग खाद उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 नवंबर को छोटूराम जयंती पर सभी किसान जाट धर्मशाला में एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रधान बलजीत मलिक ने की। इस दौरान सुल्तान, सत्यवान, वेद प्रकाश, ओमप्रकाश, जगबीर, प्रदीप भी मौजूद रहे।