{"_id":"696e8f564d75a9467901fc83","slug":"exploring-options-for-widening-rob-towards-mission-road-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148456-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मिशन रोड की ओर आरओबी चौड़ीकरण के लिए तलाश रहे विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मिशन रोड की ओर आरओबी चौड़ीकरण के लिए तलाश रहे विकल्प
Tue, 20 Jan 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 42: सोनीपत के मिशन चौक पर रेलवे ओवरब्रिज से गुजरते वाहन चालक। संवाद
सोनीपत। मिशन रोड की ओर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से विकल्प तलाशा जा रहा है। आरओबी के साथ लगती दुकानों को हटाकर उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इसको लेकर विधायक निखिल मदान व व्यापारियों के बीच बैठक हो सकती है।
आरओबी चौड़ीकरण को लेकर शहरवासी 9 साल से मांग कर रहे हैं। इसे मांग को विधायक निखिल मदान ने नवंबर 2024 में विधानसभा सत्र में उठाया था। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के आश्वासन के बाद विधायक व पंचकूला से चीफ इंजीनियर हनुमंत सांगवान ने मई 2025 में विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर संभावनाओं को तलाशा था।
दुकानें स्थानांतरण के लिए व्यापारियों की सहमति जरूरी
विधायक ने कहा था कि आरओबी के दोनों तरफ जगह बढ़ाकर चौड़ीकरण किया जा सकता है। मिशन रोड पर नगर निगम की दुकानों को स्थानांतरित करने की बात कही गई थी। वहीं, कुछ दुकान निजी हैं जिन पर व्यापारियों की सहमति जरूरी है। दुकानदारों ने सर्वसम्मति के लिए कुछ समय मांगा था। मामले में जल्द विधायक व जिला व्यापार मंडल के बीच बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
आरओबी का चौड़ीकरण के लिए दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरण को लेकर व्यापारियों से बैठक करके परामर्श मांगा जाएगा। दुकानदारों के सहमत होने पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवा जा सकेगा। -निखिल मदान, विधायक
आरओबी का कुछ हिस्सा रेलवे की जमीन पर बना हुआ है। विभाग ने आरओबी का चौड़ीकरण करवाने के लिए रेलवे से एनओसी की मांग की थी। एनओसी मिलने पर आरओबी के चौड़ीकरण पर निर्णय ले सकता है। -राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग