{"_id":"69752cf1ea40c0ad0302c9ba","slug":"expectations-from-the-budget-strengthen-military-boards-and-clubs-and-emphasize-subsidies-for-natural-farming-sonipat-news-c-17-roh1020-799932-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सैनिक बोर्ड व क्लब हों मजबूत, प्राकृतिक खेती के लिए सब्सिडी पर दिया जाए जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सैनिक बोर्ड व क्लब हों मजबूत, प्राकृतिक खेती के लिए सब्सिडी पर दिया जाए जोर
विज्ञापन
13...भीम सिंह, किसान, झज्जर।
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। प्रदेश के आगामी बजट से समाज के हर वर्ग को उम्मीद है। जवान व किसान भी इस बजट में बदलाव और लाभ की अपेक्षाएं कर रहे हैं। सैनिकों का कहना है कि भविष्य में सैनिक हित को ध्यान में रखकर बजट बनेगा तो उनको राहत मिलेगी। सैनिक बोर्ड और क्लब मजबूत होने चाहिए। वहीं, किसानों का कहना कि प्राकृतिक खेती के लिए सब्सिडी पर जोर दिया जाना है। सब्सिडी तक किसान की पहुंच तक कम है। अपील कि है कि कार्यशालाओें के साथ प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाया जाना चाहिए।
जवानों के लिए काम के अनुसार सरकार की ओर से पेंशन बढ़ोतरी का लाभ दिया जाना चाहिए। सैनिकों के लिए सरकार रिटायमेंट के बाद भी नौकरी के प्रावधान को मजबूत बनाए, अनेकों सीट रिक्त रहती हैं। सैनिक परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए।
- उमेश चंद्र दहिया, सेवानिवृत सैनिक।
-- -- -- --
वेस्टर्न क्लब बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए जहां सैनिकों को एक साथ सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। पुन: रोजगार को हर तरह से सुदृढ़ करना चाहिए। सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन की कमियों को दूर किया जाए। कोरोना के समय रुके महंगाई भत्ता को जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
- विजयदीप पंघाल, उपप्रधान, एक्स एयरमैन वेल्फेयर एसोसिएशन, सेक्टर 3।
-- -- -- --
आधुनिकीकरण के लिए सैनिकों के सामान में कमी नहीं रहनी चाहिए। राज्य सरकार को पूर्व सैनिकों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी चाहिए। सैनिक वेलफेयर के बजट बढ़ाना चाहिए। शहीद सैनिक के विजय द्वार और शहीद स्मारकों के पुर्ननिर्माण के लिए बजट देना चाहिए।
- कैप्टन जगवीर मलिक, प्रवक्ता, हरियाणा पूर्व सैनिक संघ।
-- -- --
रासायनिक खेती करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है लेकिन प्राकृतिक खेती करने वालों के लिए कोई सब्सिडी नहीं है। सरकार को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए ताकि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार ने देसी गाय खरीदने पर भी सब्सिडी देने की घोषणा कर रखी है लेकिन अब तक किसी को नहीं मिली है।
- भीम सिंह, किसान, झज्जर
-- -- -- -
सरकार को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओें के साथ प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाया जाना चाहिए। हालांकि सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है लेकिन इसको लेकर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए तभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सकता है।
- फूलकुमार, गांव भैणी मातो, रोहतक
-- -- -- -
सरकार को मशरूम की खेती बढ़ाने के प्रयास तेज करने चाहिए। किसानों को मशरूम की खेती के फायदे जैसे एंटी कैंसर, एंटी शुगर के बारे में बताकर खेती के लिए प्रेरित करना चाहिए।
- सुधीर, गांव रैनकपुरा, रोहतक