फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Exhibition will be organized in educational institutions in the first phase of Har Ghar Tiranga Abhiyan

Sonipat News: हर घर तिरंगा अभियान के पहले चरण में शिक्षण संस्थानों में लगेगी प्रदर्शनी

Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Exhibition will be organized in educational institutions in the first phase of Har Ghar Tiranga Abhiyan
सोनीपत। संस्कृति मंत्रालय और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। अभियान के तहत घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंधों को और मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक व तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही सैनिकों और पुलिसकर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में तिरंगा रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक वृहद आयोजन होंगे।
इस दौरान तिरंगा महोत्सव के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट शामिल है। प्रदेश स्तरीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा।
इसमें ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पाद और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।
तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। गृह विभाग, पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बल, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक-साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed