{"_id":"626058471bdc3a6d8672733d","slug":"exercise-started-to-start-worship-again-after-four-years-in-khatu-shyam-temple-sonipat-news-rtk644456046","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू श्याम मंदिर में चार साल बाद दोबारा पूजा शुरू करवाने को लेकर कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू श्याम मंदिर में चार साल बाद दोबारा पूजा शुरू करवाने को लेकर कवायद शुरू
विज्ञापन
भरतपुरी काठ मंडी में खाटू श्याम मंदिर में दोबारा पूजा शुरू कराने को जनसमस्याएं सुनती नगराधीश डॉ.
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुरी काठ मंडी स्थित 40 वर्ष पुराने खाटू श्याम मंदिर में चार साल बाद दोबारा पूजा शुरू करवाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। कॉलोनी के लोगों के उपायुक्त के दरबार में गुहार लगाने के बाद नगराधीश डॉ. अनमोल ने बुधवार को भाजपा नेता राजीव जैन के साथ पूजा स्थल का दौरा किया।
मंदिर की संचालिका महंत परमेश्वरी देवी ने बताया कि खाटू श्याम का यह मंदिर काफी प्राचीन है और आसपास के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर स्थल पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि बिजली का बिल व गृहकर भी पूजा स्थल के नाम से आता है, जबकि यह जमीन केंद्र सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान वेजिटेबल आमल मिल कॉरपोरेशन की मलकीयत है। पहले इस जमीन की चहारदीवारी भी नहीं थी, इसलिए खाली जमीन पर छोटा सा मंदिर बना दिया गया था।
महिलाओं ने नगराधीश डॉ. अनमोल से अनुरोध किया कि केवल उन्हें सुबह-शाम एक-एक घंटे के लिए पूजा की इजाजत मिल जाए, हम न तो इस जमीन पर कब्जे का दावा करेंगे और न ही मंदिर के अलावा कोई निर्माण करेंगे। महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2017 में कुछ लोगों ने मंदिर के नाम पर कब्जा करने का आरोप लगाकर शिकायत कर दी थी। जिस पर तत्कालीन एसडीएम ने पूजा बंद करवा दी थी। महंत परमेश्वरी देवी ने कहा कि वह प्रशासन के अनुसार शपथ पत्र भी देने को तैयार है। इस पर नगराधीश ने आश्वासन दिया कि वह सारी रिपोर्ट सकारात्मक रुख के साथ जिला उपायुक्त को सौंप देगी। इस दौरान पार्षद अतुल जैन, नवीन मंगला, सीमा गोयल, किरण बाला, बाबू राम सिंगला, पवन जैन, सुनीता सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, मामन तायल व श्याम प्रेम महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहे।