फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Executive Engineer of Panchayati Raj resigned

Sonipat News: पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता ने दिया इस्तीफा

Wed, 22 Feb 2023 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Feb 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer of Panchayati Raj resigned
सोनीपत। पंचायती राज विभाग के सोनीपत कार्यालय में कार्यरत कार्यकारी अभियंता कुलबीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे गए इस्तीफे में कुलबीर सिंह ने काम की अधिवकता, स्टाफ की कमी व मानसिक तनाव का हवाला दिया है। यही नहीं उन्होंने त्यागपत्र के साथ एक माह के वेतन का चेक भी लगाया है। इस मामले को एक दिन पहले विधानसभा में उठे बवाल के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा में एक दिन पहले ही पंचायत विभाग के कार्यों को लेकर बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने सवाल उठाए थे। विधायक ने पंचायत मंत्री से सवाल पूछा था कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विकास कार्यों के लिए 17 मई 2021 को करीब 2.79 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इसके तहत होने वाले विकास कार्य आज तक अधूरे हैं। जिस पर विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जवाब दिया था कि चौपालों का कार्य पूर्ण हो चुका है, तालाबों में पानी होने से काम शेष हैं। विधायक ने फोटो दिखाते हुए पंचायत मंत्री के जवाब को गलत बताया था। विधायक नरवाल ने कहा था कि चौपाल की आज तक नींव भी नहीं भरी गई, जबकि मंत्री चौपाल बनने का दावा कर रहे हैं। वहीं तालाब में भी पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के जीवित रहते भेजे गए एस्टीमेट के बारे में जानकारी ली तो फील्ड अधिकारी ने गलत रिपोर्ट भेजी थी। बाद में मुख्यालय से दोबारा पैसे डलवाए गए। जिन कार्यों को अधूरा बताया गया था, उनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके थे। जिस पर पंचायत मंत्री ने जांच करवाने को कहा था। यही कारण है कि पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता के इस्तीफे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि इस्तीफे में कार्यकारी अभियंता ने मानसिक तनाव व कार्य की अधिकता का हवाला दिया है। पत्र में उन्होंने इस्तीफे को स्वीकार कर प्री-मेच्योर पेंशन बनवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed