{"_id":"60579bb18ebc3e592578f5e2","slug":"exclusive-sonipat-news-rtk6010280167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सीसीटीवी कैमरों को लेकर झगड़ा, निगम ने 2.10 करोड़ का टेंडर लगाया तो बीएसएनएल का निगम पर सामान नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सीसीटीवी कैमरों को लेकर झगड़ा, निगम ने 2.10 करोड़ का टेंडर लगाया तो बीएसएनएल का निगम पर सामान नहीं देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप कौशिक
सोनीपत। शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब होने के साथ ही गायब हुए तो निगम व बीएसएनएल के बीच तकरार शुरू हो गया। निगम ने कैमरों की देखभाल करने के लिए दिसंबर 2019 में तीन साल के लिए बीएसएनएल को एक करोड़ रुपये प्रति साल का टेंडर अलॉट किया था। लेकिन अब शहर के 33 कैमरे बंद पड़े हैं तो कई कैमरे गायब भी हुए हैं।
अकेले मुरथल रोड पर सीवर लाइन दबाने के लिए सड़क खोदने से पोल उखाड़े गए तो केवल मुरथल रोड पर 22 कैमरे बंद हैं। जिसके लिए पूरी तरह से नगर निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। इसके बावजूद निगम ने अब 2.10 करोड़ का नया टेंडर लगा दिया है। जिससे बीएसएनएल का टेंडर खुद ही खत्म हो जाएगा और इसका पता चलने पर बीएसएनएल के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी कैमरे नहीं दे रहे हैं, जिससे खराब कैमरों को बदला नहीं जा रहा है।
शहर में आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अगस्त 2018 में 8.80 करोड़ की लागत से 52 स्थानों पर 198 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इसका कंट्रोल रूम जिला पुलिस मुख्यालय में बनाया गया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण कैमरे लगातार खराब होते जा रहे हैं तो शहर में कई जगह से कैमरे गायब भी हो गए हैं। इन कैमरों के रखरखाव का काम दिसंबर 2019 में बीएसएनएल को दो साल के लिए सौंपा गया था। अब रखरखाव का काम बंद होने से 33 कैमरे खराब पड़े हैं। इनमें से अकेले मुरथल रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई किए जाने की वजह से पोल उखड़ने के कारण 22 सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इसलिए नगर निगम ने बीएसएनएल पर कार्य में अनदेखी का आरोप लगाया और कैमरों के रखरखाव के लिए नई कंपनी को टेंडर देने की तैयारी कर दी गई है। इसके लिए ही निगम ने 2.10 करोड़ का टेंडर लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
--
इन स्थानों पर है खराब व क्षतिग्रस्त कैमरे
गीता भवन चौक पर पोल टूटने की वजह से चार कैमरे बंद पड़े हैं। वहीं मुरथल रोड पर सीवर लाइन दबाने के कार्य के चलते कई पोल उखड़ गए हैं। जिसके कारण अकेले मुरथल रोड पर 22 सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। इसके अलावा गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के पास दो, एटलस रोड पर केनरा बैंक के पास पोल टूटने की वजह से दो कैमरे बंद पड़े हैं। इसके अलावा फाजिलपुर पावर हाउस के पास पोल क्षतिग्रस्त होने से एक सीसीटीवी कैमरा व महाराणा प्रताप चौक पर पोल टूटने की वजह से दो सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। जिनको ठीक करने के लिए बीएसएनएल को दिसंबर 2019 में ठेका अलॉट किया गया था। रखरखाव के अभाव में सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। वर्जन
शहर में 33 सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। इनको ठीक कराने के लिए बीएसएनएल को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, उसके बाद भी इन कैमरों व टूटे पड़े पोल को ठीक नहीं किया जा रहा। ऐसे में बीएसएनएल की अनदेखी के कारण नगर निगम ने 2.10 करोड़ रुपये का दोबारा टेंडर लगा दिया है। टेंडर अलॉट होने के बाद सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा दिया जाएगा।
- सौरभ नैन, एक्सईएन नगर निगम
वर्जन
नगर निगम ने एक साल पहले बीएसएनएल को सीसीटीवी कैमरों की देखरेख के लिए टेंडर अलॉट किया था। उसके बाद से अब तक निगम की ओर से 30 लाख से ज्यादा का भुगतान करना है। 10 दिन पहले ही निगम ने 7 लाख रुपये का भुगतान किया है। टेंडर प्रक्रिया में यह भी शर्त रखी गई तो हादसे के दौरान कोई भी सीसीटीवी कैमरा टूटता है तो नगर निगम की ओर से नया कैमरा दिया जाएगा। लेकिन निगम ने एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं दिया है।
- वाईके त्यागी, एजीएम बीएसएनएल