फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exclusive

तीन राज्यों को जोड़ने वाला एनएच-334बी अगले साल जनवरी तक बनेगा, 800 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Fri, 05 Feb 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
exclusive
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत से उत्तर प्रदेश के मेरठ से हरियाणा होते हुए राजस्थान तक का सफर वाहन चालकों के लिए सुहाना होगा। तीन राज्यों को जोड़ने वाला एनएच-334 बी का निर्माण कार्य अगले साल जनवरी तक पूरा होगा। इस सड़क के बनने से सोनीपत के वाहन चालकों को भी फायदा होगा। एनएच-334बी के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एनएचएआई की ओर से 800 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे रहे हैं। वहीं हरियाणा व यूपी को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर मार्च में पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। यमुना नदी के दोनों ओर सड़कों को चौड़ीकरण करने का काम शुरू हो चुका है।
चार लेन के बनने वाले इस हाईवे के कार्य पर एनएचएआई की ओर से करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह कार्य यूपी बॉर्डर के पुल से जिले की सीमा रोहणा गांव तक होगा। इसमें जिले में तीन बाईपास और सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव है। एनएच-334बी का निर्माण कार्य पूरा होने से सोनीपत से रोहतक की ओर जाने वाले 25 हजार से अधिक वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पलड़ी से रोहट तक एनएच पर बनाया जा रहा बाईपास
एनएच 334बी के लिए मेरठ रोड पर जिले के गांव पलड़ी से रोहतक रोड के रोहट गांव तक बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया है। यह बाईपास बहालगढ़ के ऊपर से होते हुए रोहट गांव के पास रोहतक रोड पर मिलेगा। ताकि भारी वाहन जो मेरठ से लोहारू के लिए निकलेंगे, उसका प्रवेश सोनीपत शहर में नहीं हो। एनएच का निर्माण होने से सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी के लोगों को फायदा होगा। वाहन चालक यूपी से राजस्थान तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे। एनएच के लिए गांव रोहट व झरोठ में भी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। वहीं खरखौदा में पुराने बने बाईपास का विस्तार किया जा रहा है। रोहणा गांव में बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज भी बनाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त होगा सोनीपत शहर
सोनीपत शहर में भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या रहती है। जिसके चलते वाहन चालकों को शहर से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही प्रदूषण भी फैल रहा है। एनएच 334बी के निर्माण होने के बाद वाहनों का प्रवेश बंद होने से शहर के लोगों को वायु व ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।

वर्जन
एनएचएआई की ओर से यूपी बॉर्डर से रोहणा तक एनएच-334बी का निर्माण अगले साल जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। एनएच के निर्माण के लिए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके बाद सोनीपत से यूपी, झज्जर और लोहारू की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी कम हो जाएगी।
- आनंद सिंह दहिया, टेक्निकल मैनेजर एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed