फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If farmers block five national highways, Many states may be face shortage of essential goods

किसानों ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग रोके तो इन प्रदेशों में होगी जरूरी सामानों की भारी किल्लत

Fri, 04 Dec 2020 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
If farmers block five national highways, Many states may be face shortage of essential goods
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और दिल्ली के सभी रास्ते धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं। वहीं सरकार के साथ गुरुवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है। जिसका सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को पता चला तो उनका गुस्सा और भड़क गया और सरकार पर दबाव बनाने के लिए पांच नेशनल हाईवे को बंद करने की तैयारी किसान कर रहे हैं। किसान संगठन कभी भी अन्य बचे नेशनल हाईवे को बंद कर सकते हैं, जिससे दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन


किसान संगठनों ने जिन पांच नेशनल हाईवे को बंद कर दिल्ली की मोर्चाबंदी का एलान किया था। उनमें दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-हिसार, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-बरेली है। इन नेशनल हाईवे में दिल्ली-चंडीगढ़ अभी सिंघु बॉर्डर पर बंद है, जहां किसानों का सात किमी तक पड़ाव है तो वहां से अभी वाहन केजीपी-केएमपी पर निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा दिल्ली-हिसार भी बंद है और इस तरह अभी तक केवल हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लेकिन अन्य तीन नेशनल हाईवे भी पूरी तरह से बंद हो जाते हैं तो दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू, यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड पूरी तरह से प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों का सीधा आवागमन कट सकता है। इन राज्यों से आवागमन बंद होते ही दूध, सब्जी, फल, यूरिया, कीटनाशक, दवाई, कपड़े, जूते-चप्पल, चमड़े का सामान, ऑटो पार्ट्स, जूते, वनस्पति आदि की किल्लत दिल्ली व एनसीआर के साथ ही काफी जगह बढ़ सकती है।

अभी तक केवल दूध, सब्जी व फल की किल्लत दिल्ली व एनसीआर को झेलनी पड़ रही है, लेकिन अन्य नेशनल हाईवे भी रुके तो हालात बिगड़ जाएंगे। इसकी सीधी मार आम आदमी पर पड़ेगी और उसको ही जूझना पड़ सकता है।

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे- 44
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर
सब्जी, दूध, फल, खाद्य सामग्री, मेवा, दवाई, ऑक्सीजन, खाद, कागज, कपड़े।

दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे- 9
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान
दूध, सब्जी, खाद्य सामग्री, कृषि उपकरण, खाद, कपड़े।

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे- 8
हरियाणा, राजस्थान
यूरिया, कीटनाशक, कृषि उपकरण, गाडिय़ां, बाइक, वाहनों के उपकरण

दिल्ली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे- 2
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
चमड़े के जूते व चप्पल समेत अन्य सामान, कपड़ा, सोयाबीन व तिलहन के साथ ही वनस्पति घी, कीटनाशक

दिल्ली-मुरादाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे- 24
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
सब्जी, दूध, खाद्य सामग्री जैसे मैगी, ऑटो पार्ट्स, ट्रैक्टर

सरकार से बातचीत के बाद भी कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला नहीं हो सका है। हालांकि एमएसपी से छेड़छाड़ नहीं होने की बात कही जा रही है। लेकिन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति कानून रद्द करने की बात कर रही है। अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए समिति के फैसले के अनुसार सभी नेशनल हाईवे बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर समिति की मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। - गुरनाम सिंह चढूनी, सदस्य अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed