फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exclusive

परीक्षा के बाद यूनिवर्सिटी नहीं जाएगी उत्तर पुस्तिकाएं, कालेजों में मूल्यांकन के बाद अवार्ड लिस्ट भेजनी होगी

Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
exclusive
सोनीपत। कोरोना काल में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने में परेशानी देखते हुए प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी ने नई योजना बनाई है। इसके तहत परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को यूनिवर्सिटी में नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उनका कॉलेज स्तर पर मूल्यांकन कराया जाएगा। कॉलेजों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद एक बंद लिफाफे में उनके साथ अवार्ड लिस्ट को जिले के नोडल सेंटर में भेजना होगा। इसके लिए सभी यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों में गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें साफ कर दिया गया है कि वह विषय विशेषज्ञ शिक्षक ही मूल्यांकन करेंगे जो तीन साल से ज्यादा अनुभव वाले होंगे। ऐसा शिक्षक कालेज में नहीं होने पर किसी अन्य कॉलेज में मूल्यांकन करा सकते हैं।
विज्ञापन

हर साल परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कॉलेजों से यूनिवर्सिटी में भेजा जाता था। जहां उत्तर पुस्तिका से विद्यार्थियों का रोल नंबर हटाकर उनको कॉलेजों में शिक्षकों के पास मूल्यांकन के लिए भेज दिया जाता था। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता था कि किसी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात वाली स्थिति नहीं होती थी, क्योंकि उससे यह पता नहीं चल सकता था कि किस शिक्षक के पास कौन से कॉलेज की उत्तर पुस्तिका आई है। कॉलेज से शिक्षक के पास तक उत्तर पुस्तिका पहुंचने में 7-10 दिन तक का समय लग जाता है। कोरोना काल में इस समय को बचाने के साथ ही संक्रमण के डर को देखते हुए इस बार प्रदेश की अधिकतर यूनिवर्सिटी ने फैसला लिया है कि अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑफलाइन देने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कॉलेज में कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर पुस्तिका को पहले यूनिवर्सिटी नहीं मंगवाया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटियों ने गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसमें यह भी बताया गया है कि किस तरह से मूल्यांकन करना है। इसके साथ ही मूल्यांकन के लिए जिले में एक नोडल सेंटर बनाया जाएगा, जहां सभी कालेजों को उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराने के बाद सील बंद लिफाफे में अवार्ड लिस्ट के साथ पहुंचाना होगा। जहां से वह उत्तर पुस्तिका व अवार्ड लिस्ट यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर मंगवा लेगी।
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन अवार्ड लिस्ट तैयार होगी
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल अन्य सभी से एक कदम आगे चल रही है। जहां अन्य यूनिवर्सिटी में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अवार्ड लिस्ट तैयार करके लिफाफे में भेजनी होगी। वहीं मुरथल यूनिवर्सिटी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करके अवार्ड लिस्ट ऑनलाइन तैयार करनी होगी। इस तरह से अवार्ड लिस्ट भेजने का समय भी बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोरोना के कारण इस बार उत्तर पुस्तिकाएं अधिकतर यूनिवर्सिटी अपने यहां नहीं मंगवा रही है। बल्कि उनका कालेज स्तर पर मूल्यांकन कराने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके बाद अवार्ड लिस्ट तैयार करके परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इससे 7-10 दिन तक का समय बच जाएगा और इसलिए ही ऐसा किया जा रहा है।
- डॉ. एमएस धनखड़, परीक्षा नियंत्रक मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed