फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Exciting matches in GPL Season-01, Ganaur Panthers and Ganaur Champions registered victories.

Sonipat News: जीपीएल सीजन-01 में रोमांचक मुकाबले, गन्नौर पैंथर्स और गन्नौर चैंपियंस ने दर्ज की जीत

Sun, 07 Jun 2026 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
Exciting matches in GPL Season-01, Ganaur Panthers and Ganaur Champions registered victories.
गन्नौर। आरपीएस क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित गन्नौर प्रीमियर लीग (जीपीएल) सीजन-01 के तहत शनिवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। गन्नौर पैंथर्स और गन्नौर चैंपियंस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुकाबलों के दौरान जीपीएल के मुख्य चयनकर्ता अमित चौधरी और एईओ (खेल) रामबीर सरोहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला : पैंथर्स ने वॉरियर्स को 80 रनों से हराया
पहले मैच में गन्नौर पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सार्थक ने 33 रन, दिव्यांशु कुमार ने 39 रन और ध्रुव ठाकुर ने 23 रनों का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रनों से भी 25 रन मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गन्नौर वॉरियर्स की टीम पैंथर्स के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 14.2 ओवर में मात्र 60 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉरियर्स की ओर से वैभव दहिया ने 13 रन और वरुण सिंह ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में अमिश ने 2 विकेट झटके जबकि दीक्षांत गोस्वामी, दिव्यांशु कुमार, अथर्व मोहंती, ओजस वर्मा, रमन, हर्षिल बंसल और आरव गोयल ने 1-1 विकेट हासिल किया। पैंथर्स ने यह मुकाबला 80 रनों से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला : गन्नौर चैंपियंस ने रोमांचक जीत दर्ज की
दूसरे मुकाबले में गन्नौर पैंथर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दिव्यांशु कुमार ने 32 रन, नित्यम बत्रा ने 17 रन और ध्रुव ठाकुर ने 13 रन बनाए। गन्नौर चैंपियंस की ओर से अंश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि तेजस कंवल, शिवांश मि श्रा, आरव पंवार और रौनक ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गन्नौर चैंपियंस ने संयमित बल्लेबाजी का परिचय दिया और 16.3 ओवर में 89/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से शिवांश मिश्रा ने नाबाद 30 रन और संचित लूथरा ने नाबाद 21 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा मयंक सिंह ने 13 रन और तेजस कंवल ने 12 रनों का योगदान दिया। जीपीएल के इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और लीग का उत्साह और भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed