फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Excise revenue increased four times after our government was formed: Dushyant

हमारी सरकार बनने के बाद आबकारी राजस्व चार गुना बढ़ा : दुष्यंत

Fri, 12 May 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Excise revenue increased four times after our government was formed: Dushyant
फोटो :25: गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य।
गोहाना । हमारी सरकार बनने के बाद आबकारी राजस्व में चार गुना की वृद्धि हुई है। वर्तमान में ऐसा कोई ठेकेदार नहीं है जो सरकार के टैक्स के रुपये चोरी कर सके। ईमानदार आबकारी नीति के चलते ही राजस्व लगातार बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को गोहाना के सेक्टर-7 में पत्रकारों से बातचीत में कही। वह जजपा कार्यकर्ता अशोक मोर के घर बेटे की शादी का शगुन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब आबकारी विभाग का बढ़ता राजस्व स्वयं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के ज्ञान और उनके सलाहकारों को धन्यवाद करते हैं कि वह ऐसे सवाल उठा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के समय से आबकारी राजस्व अब चार गुना बढ़ गया है। अब राजस्व दस हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार में शराब अवैध रूप से बिकती थी। अब इस पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया है। इसके लिए सरकार ने शराब के ठेकों पर सीसीटीवी अनिवार्य कर दिए हैं। शराब के गोदाम से लेकर शराब के ठेकों तक जाने वाली शराब का हिसाब रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई अवैध रूप से शराब बेचने का सुबूत पेश करेगा तो आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में ठेकेदार बकाया राशि छोड़कर भाग नहीं सकता। जबकि पिछली सरकार के 250 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। दो साल में कोई भी ठेकेदार सरकार के रुपये नहीं रख सका है। उन्होंने कहा कि नए नियम के अनुसार प्लास्टिक की बोतल बंद करके कांच की बोतल लाई जाएगी। बिल से ही शराब की बिक्री होने दी जाएगी। नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई होगी। पिछली सरकार में बिना रिकॉर्ड के ही शराब ठेकेदारों को शराब वितरित की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। विपक्षी दल कहते थे कि भाजपा व जजपा का गठबंधन 15 दिन भी नहीं चलेगा, जबकि उनके गठबंधन को साढ़े तीन साल हो गए। मनभेद हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक मतभेद नहीं हैं। गठबंधन तब टूटता है जब राजनीतिक मतभेद हो जाएं। हालांकि भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना का कई वर्ष चला गठबंधन भी टूट गया था। वहीं पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन भी एक समय टूट गया। हमारा गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा। वहीं पहलवानों के धरने को लेकर उन्होंने फिर से दोहराया कि पहलवानों की दो मांग पूरी हो चुकी हैं। अब आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस की जांच के बाद होगी। जो दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा। अगर पहलवानों को दिल्ली पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है तो दूसरे प्रदेश की पुलिस से जांच कराने की मांग करें। वह पुलिस को सबूत सौंपे। पहलवानों ने सदैव देश का मान बढ़ाया है। वह उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड, जिला प्रधान राज सिंह दहिया, पवन, भूपेंद्र मलिक तथा जोनी लठवाल मौजूद रहे।

फोटो :25: गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य।

फोटो :25: गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed