फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Excavation for laying sewer line deters customers, impacts business

Sonipat News: सीवर लाइन डालने से लिए हुई खोदाई ने रोके ग्राहक, दुकानदारी प्रभावित

Wed, 26 Nov 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Excavation for laying sewer line deters customers, impacts business
फोटो 21:सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन दबाने के बाद दुकानों के सामने बनाया गया मै - फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार में इन दिनों सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। बाजार में आने-जाने के लिए रास्ते बंद होने की वह से ग्राहक नहीं आ रहा हैं। दुकानदारी नहीं होने से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने तीन महीने में सीवर लाइन डालकर उसे चालू करने का दावा किया है। नगर निगम इस पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर निगम ने 25 दिन पहले सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। मार्केट में जगह-जगह सीवर लाइन के मैनहोल बनाने के लिए खोदे जा रहे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के कार्य की शुरुआत 16 अगस्त को विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने करवाई थी। उसके बाद मार्केट के व्यापारियों ने नगर निगम को पत्र लिखकर दिवाली तक सीवर लाइन नहीं डालने की मांग की थी। नगर निगम ने इसी माह की शुरुआत में ओल्ड डीसी रोड की तरफ से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में चार दशक पहले डाली गई सीवर लाइन काफी छोटी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस समस्या को लेकर मार्केट के दुकानदार भी कई बार निगम अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे। मार्केट में रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते है।
पर्व के दौरान खरीदारी के लिए आने लोगों की संख्या काफी होती है। भीड़ बढ़ने से बाजार से बाहर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। शादी के सीजन में बाजार में खरीदारी जमकर होती है। रोजाना हजारों लोग बाजार में कपड़ों व बर्तनों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
ऊपर से सीवर लाइन डालने के कार्य के चलते सड़क उखाड़े जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकानदार राकेश चोपड़ा, जितेंद्र, सतीश गौरव, जसमीत ने निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन डालने का काम जारी है। सीवर लाइन डालने के साथ मैनहोल भी बनाए जा रहे हैं। इससे बाजार में आने के लिए रास्ते बंद किए हैं। मैनहोल बनने के बाद उखाड़ी गई सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। -सुधीर मोर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।

फोटो 21:सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन दबाने के बाद दुकानों के सामने बनाया गया मै

फोटो 21:सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में सीवर लाइन दबाने के बाद दुकानों के सामने बनाया गया मै- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed