फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ex cm op choutala

इनेलो के पेड़ से पके हुए फल लूटकर भाग गए सत्ता के लालची लोग: ओमप्रकाश चौटाला

Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
ex cm op choutala
सोनीपत में जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो सुप्रीमो ओमप्रक? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो ने मजबूत संगठन का एक पेड़ लगाया था जो पिछले साल बड़ा होकर फल देने लगा था। लेकिन सत्ता के लालची कुछ लोग इनेलो के उस पेड़ से पके हुए फल लूटकर भाग गए। सत्ता के लालच में वह भाजपा के साथ गए और अब वहां भी दुर्गति होने से उनको कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। इस तरह इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने किसी का नाम लिए बिना जजपा पर खूब निशाना साधा तो केंद्र व प्रदेश सरकार के कारण हर वर्ग को परेशान बताया। इनेलो सुप्रीमो मंगलवार को सोनीपत में जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पिछला साल आम लोगों के साथ ही इनेलो के लिए भी काफी परेशानी भरा रहा है। जहां केंद्र व राज्य की सरकार के कारण किसान, मजदूर, गरीब हर वर्ग के लोग परेशान रहे, वहीं इनेलो के पेड़ से पके हुए फल लूटकर कुछ लोग भाग गए। क्योंकि इनेलो सत्ता से पिछले 15 साल से दूर है और यह राम के वनवास से ज्यादा बड़ा है। इसलिए ही इनेलो ने सत्ता में आने के लिए संगठन का पेड़ लगाया था, जिसपर सत्ता के फल लगने शुरू हो गए थे। लेकिन उसपर फल लगते ही कुछ लोग उनको लूटकर सरकार के साथ भाग गए। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उन लोगों के साथ कुछ अच्छे लोग भी इनेलो से जल्दबाजी में चले गए, जिनको मनाकर वापस लाना है। इसके लिए सभी को काम करना होगा और इनेलो से जजपा, भाजपा व कांग्रेस में जाने वाले अच्छे लोगों को वापस लाने के लिए काम करना होगा। जिससे संगठन को मजबूत बनाया जा सके और इनेलो दोबारा से सत्ता में आ सके। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि उनको केवल इसलिए जेल में डाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने का काम किया। कहा कि इनेलो की सरकार आती है तो हर योग्य युवक को नौकरी दी जाएगी और उसके बाद उनको फांसी भी चढ़ाया जाएगा तो वह उनको मंजूर होगी। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वह जेल से इसबार बाहर आए हैं और उनको शायद दोबारा अब जेल के अंदर नहीं जाना पड़े। अगर उनको जेल जाने से छुटकारा मिल गया तो वह सभी के साथ मिलकर लगातार संगठन मजबूती के लिए काम करेंगे। इस दौरान ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, पूर्व प्रत्याशी बालकिशन शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, हरिप्रकाश मंडल, फूलकंवार चौहान, कृष्ण मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed