फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even in the meeting of the Redressal Committee, the problem of road condition did not go away.

कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी सड़क की बदहाली का कष्ट नहीं हुआ दूर

Mon, 03 Jan 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Even in the meeting of the Redressal Committee, the problem of road condition did not go away.
रोहतक रोड आरओबी पर पानी निकासी नहीं होने से बने गड्ढे में पलटी चारे से भरी ट्रॉली। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के रोहतक रोड आरओबी के पास एक सप्ताह से सीवर का करीब डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है। नगर निगम की तरफ से पानी की निकासी न होने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। यहां से गुजर रहे वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। 15 दिसंबर को हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में विधायक सुरेंद्र पंवार ने परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा से इसकी शिकायत की थी। इसके बावजूद सड़क की बदहाली का कष्ट दूर नहीं हुआ।
विज्ञापन

रोहतक मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से भारी व हल्के वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन सीवर ओवरफ्लो रहता है। इस कारण क्षेत्र का सारा पानी रोड पर भर जाता है। आरओबी के आसपास रहने वाले दुकानदार व औद्योगिक क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। पानी की निकासी न होने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर को हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में विधायक सुरेंद्र पंवार ने इस समस्या को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा को शिकायत की थी। उस समय डीसी ललित सिवाच ने मंत्री के सामनेे एनएचएआई के अधिकारियों से बात करके गड्ढे भरवाने का वादा किया था। उसके बावजूद न नगर निगम के अधिकारियों ने पानी निकासी की तरफ ध्यान दिया और न ही एनएचएआई की ओर से सड़क का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले किए थे 3.26 करोड़ रुपये खर्च
एनएचएआई की ओर से रोहतक रोड आरओबी के पुराने हिस्से की मरम्मत पर चार साल पहले 3.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उसके बाद सड़क के पुनर्निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की अनदेखी के कारण अब आरओबी के पास जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों के लिए गड्ढों से निकलकर जाना चुनौती बन गया है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिस कारण वाहन पलट रहे हैं। उसके बाद भी नगर निगम व एनएचएआई के अधिकारी उचित कदम नहीं उठा रहे।
यह बोले लोग
सरकार की ओर से सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा और न ही पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई की जा रही। पुराने रोहतक रोड आरओबी से गुजरते समय गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। वाहन निकालते समय परेशानी हो रही है। एनएचएआई व नगर निगम की ओर से पानी निकासी कराने के साथ ही जल्द गड्ढों को भरवा देना चाहिए।
- राजेश कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी
खरखौदा से जीटी रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक पुराने आरओबी का इस्तेमाल करते हैं। पुराने आरओबी पर गड्ढे ज्यादा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरओबी के पास एक सप्ताह से सीवर का पानी भरने के कारण बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में रात के समय वाहन चलाना ज्यादा मुश्किल हो रहा है। आरओबी पर बनी समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।
- अनिल गुप्ता सीटू निवासी औद्योगिक क्षेत्र
एनएचएआई की ओर से जल्द ही पुराने आरओबी के पास से पानी की निकासी कराकर गड्ढों को भरवा देना चाहिए। अधिकारियों की लापरवाही कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। इस आरओबी से रोजाना पांच हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
- राजीव गर्ग, शहरवासी
आरओबी से शहर में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। आरओबी के पास से पानी की निकासी न होने व 20 से ज्यादा गहरे गड्ढे होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। मंत्री को शिकायत करने के बावजूद अभी तक गड्ढे भरने के लिए कोई सुध नहीं ली है।
नवीन वर्मा, शहरवासी
वर्जन
रोहतक रोड स्थित पुराने आरओबी के पास पानी की निकासी होने के बाद गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन की ओर से पत्र मिल चुका है। एनजीटी की रोक के कारण पहले काम नहीं हो सका था। अब एनजीटी की ओर से रोक हट चुकी है। सड़क पर गड्ढे भरे जाने के बाद वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।

- आनंद दहिया, डीजीएम एनएचएआई
वर्जन
मोटर खराब होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र से पानी निकासी नहीं हो पाई और सीवर का पानी रोहतक रोड आरओबी पर भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई है। सोमवार को मोटर लगाकर पानी की निकासी शुरू करा दी जाएगी।
निजेश कुमार, एक्सईएन नगर निगम

डीसी साहब! इन गड्ढों को भी देखिए... रोहतक रोड आरओबी पर बने गहरे गड्ढों से निकलते वाहन। संवाद

डीसी साहब! इन गड्ढों को भी देखिए... रोहतक रोड आरओबी पर बने गहरे गड्ढों से निकलते वाहन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed