फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after reconciliation, the bride's cousin brother could not get rid of the pain.

Sonipat News: सुलह के बाद भी टीस मन से निकाल नहीं पाया था दुल्हन का मौसेरा भाई

Tue, 08 Jul 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Even after reconciliation, the bride's cousin brother could not get rid of the pain.
सोनीपत। दूल्हे और बरातियों पर हमले की पृष्ठभूमि सगाई वाले दिन ही उस समय बन गई थी जब डीजे पर गाना बजाने के विवाद में मारपीट हो गई थी। उस समय कुछ लोगों ने सुलह करा दी थी मगर मन में टीस भरी हुई थी। शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि कोई इस तरह दूल्हा और बरातियों पर हमला करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सगाई की रस्म महेंद्रगढ़ के अटेली मंडी क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी युवक से हुई थी। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे के परिवार की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। दुल्हन के मौसेरे भाई की पत्नी और बहन ने डीजे वाले से अपनी पसंद का गाना लगवाया, जिसे दूल्हा पक्ष की महिलाओं ने बीच में ही बंद करा दिया। यहां खटास शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। तब सुलह करा दी गई थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम को ताजपुर से बरात खंदराई गांव पहुंची। जब घुड़चढ़ी चल रही थी तो दुल्हन का मौसेरा भाई अपने 20-25 साथियों के साथ तीन कारों में सवार होकर वहां पहुंचा और आते ही दूल्हे और बरातियों को घेरकर पीटने शुरू कर दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा गया। खुद दुल्हन पक्ष के लोगों को मौसेरे भाई के इरादों के भनक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों के स्वागत का बेहतर इंतजाम किया गया था। डेढ़ सौ बरातियों के लिए खाना तैयार कराया गया था लेकिन विवाद में सब तहस नहस हो गया। हालांकि इन सब के बाद भी किसी ने थाने में शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed