फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after joining Mhara Gaon Jagmag Gaon Yojana, line loss is not reducing in villages

Sonipat News: म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल होने पर भी गांवों में कम नहीं हो रहा लाइन लोस

Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even after joining Mhara Gaon Jagmag Gaon Yojana, line loss is not reducing in villages
गोहाना। म्हारा गांव जगमग गांव योजना का हिस्सा बने कुछ गांवों में अब भी लाइन लोस कम नहीं हो रहा है। ऐसे गांवों को अब बिजली निगम की तरफ से चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद उन गांव में फिर से काम किया जाएगा, ताकि लाइन लोस को कम किया जा सके और उपभोक्ताओं को दिए गए समय के अनुसार बिजली उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

गोहाना के 93 गांव में से 90 गांव म्हारा गांव जगमग गांव का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन अब भी कुछ गांव ऐसे हैं जिनमें लाइन लोस 50 फीसदी से अधिक है। अधिकारियों के अनुसार जिन गांवों में लाइन लोस अधिक है, उनमें तारों की मरम्मत व मीटर बॉक्स की सील दोबारा से लगाई जाएगी, ताकि ग्रामीण चोरी न कर सकें। जिन गांव का लाइन लोस कम है, उन गांव में बिजली निगम की तरफ से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
बिजली बिलों का भुगतान करने को किया जाएगा जागरूक
बिजली निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि बिजली निगम का बकाया आंकड़ा कम हो सके। इसके लिए ग्रामीणों के पास बिजली निगम के कर्मचारी वसूली के लिए भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जिन गांव में लाइन लोस अधिक है। उन गांवों में सर्वे किया जाएगा और लाइन लोस के कारणों का पता कर कमियों को दूर किया जाएगा।
- सुनील कुमार, एसडीओ, सब अर्बन डिवीजन गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed