{"_id":"667c43855e7a3143f6095930","slug":"even-10-mm-rain-could-not-provide-relief-in-the-scorching-heat-left-sweating-due-to-humidity-sonipat-news-c-197-1-snp1004-120251-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झुलसाने वाली गर्मी में दस एमएम बारिश भी नहीं दे पाई राहत, उमस से छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झुलसाने वाली गर्मी में दस एमएम बारिश भी नहीं दे पाई राहत, उमस से छूटे पसीने
Wed, 26 Jun 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। प्री-मानसून की पहली बारिश ने बुधवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत देने का काम किया, लेकिन काफी दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से दस एमएम बारिश पूरी तरह राहत नहीं दे पाई। बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाने का काम किया। अब किसान भी बारिश के बाद खेतों में धान की रोपाई के लिए अपनी जमीन को तैयार करने का काम शुरू कर देंगे। उम्मीद है कि जब तक किसानों के खेत रोपाई के लिए तैयार होंगे, तब तक मानसून भी क्षेत्र में दस्तक देने वाला होगा।
खरखौदा में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही बादलों ने बरसना भी शुरू कर दिया और कई दिनों की तपती गर्मी से लोगों को कुछ राहत देने का काम किया। खरखौदा क्षेत्र में दस एमएम बारिश दर्ज की गई। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बादल जमकर बरसेंगे और गर्मी से निजात मिलेगी। फिलहाल बारिश के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा है।
वहीं नगर पालिका की ओर से शहर में नालों की सफाई के लिए बारिश के मौसम से कई दिन पहले ही स्लैब उखाड़कर कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन बुधवार की दस एमएम बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। शहर के दिल्ली मार्ग, रोहतक मार्ग, सोनीपत मार्ग व थाना कला मार्ग पर बारिश का पानी भर गया। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में हुई दस एमएम बारिश ने ही नपा के निकासी के दावों पर पानी फेरने का काम किया।
विज्ञापन
वर्जन -
मानसून से पहले नगर पालिका की ओर से शहर में नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। अगर कहीं पर बारिश का पानी भरने की समस्या बनती है तो वहां भी जल्द निकासी का समाधान करवा दिया जाएगा।
- संदीप कुमार, सचिव, नगर पालिका, खरखौदा