{"_id":"668dc5f913f3aa251502d379","slug":"environmental-protection-is-our-responsibility-kanishk-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121018-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : कनिष्क शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : कनिष्क शर्मा
Wed, 10 Jul 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अकाल वेलफेयर ग्रुप की तरफ से मंगलवार को नागरिक अस्पताल परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष कनिष्क शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने अस्पताल परिसर में विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे।
कनिष्क शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है, जिसे हमें मिलकर निभाना है। इसलिए हमें आने वाली पीढ़ी को सुनहरा कल देने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सोनीपत-हरित सोनीपत के लिए शुरू की गई मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया, जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध रह सके। इस दौरान संस्था के सदस्य मौजूद रहे।