{"_id":"676f05fe2e416e7109010654","slug":"enthusiasm-even-bad-weather-could-not-stop-the-students-they-visited-the-exhibition-amidst-the-rain-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129945-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह : खराब मौसम भी नहीं रोक पाया विद्यार्थियों की राह, बारिश के बीच किया प्रदर्शनी का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह : खराब मौसम भी नहीं रोक पाया विद्यार्थियों की राह, बारिश के बीच किया प्रदर्शनी का भ्रमण
Sat, 28 Dec 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर
सोनीपत। 51वीं राष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर नवाचार पर आधारित मॉडल देखे। प्रदर्शनी देखने के लिए विद्यार्थी इस कदर आतुर थे कि खराब मौसम भी उनकी राह नहीं रोक पाया। सुबह से जारी बारिश के बीच विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। पंडाल के वाटरप्रूफ होने के चलते बारिश भी प्रदर्शनी में बाधा नहीं बन सकी।
राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देश के 28 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों को अपने मॉडल प्रस्तुत करने हैं। हरियाणा के अलावा 185 टीमों में से 168 टीमें पहुंची हैं। इन टीमों में शिक्षकों सहित 447 विद्यार्थी शामिल हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों से 16 टीमों के 62 विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ निर्धारित स्टॉल पर प्रदर्शनी लगाई है। इनके अलावा एनसीईआरटी व एससीईआरटी गुरुग्राम की 26 में से 25 टीमों ने स्टॉल लगाए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। मीडिया कवरेज की भूमिका प्राचार्य अजीत बाला, प्राध्यापिका रादेश, एबीआरसी मोनिका दहिया निभा रहे हैं। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों से बातचीत की। बच्चों ने भी प्रदर्शनी के भ्रमण के बाद अपने अनुभव सांझा किए।
विशेषज्ञों ने विज्ञान विषय पर की चर्चा
प्रदर्शनी के दूसरे दिन पानीपत, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, सिरसा, पलवल व कुरुक्षेत्र से अध्यापकों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े मॉडल का अवलोकन कर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। कुरुक्षेत्र, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह के 4000 विद्यार्थियों ने मल्टीपर्पज हॉल में भाग लिया। यहां साइंस सेमिनार के विशेषज्ञ वार्ता में आईआईटी दिल्ली से विज्ञान विषय विशेषज्ञ और एनसीईआरटी से दो विज्ञान विषय विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों के साथ विज्ञान विषय पर बारीकी से चर्चा की। विद्यार्थियों ने एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी के प्रवक्ताओं का विज्ञान से संबंधित भाषण सुना। विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर रखा दो मिनट का मौन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर अध्यापकों व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की नोडल अधिकारी सुजाता खत्री ने अपने टीम सदस्यों शक्ति, संजना, पूनम, अंजू की उपस्थिति में बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर हम शोक व्यक्त करते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने लगभग 50 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तैयार की थी, जिन्हें अब रोक दिया गया है।