फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   entering butana co operative bank branch stolen LED, printer and other thing

काॅ-आरेटिव बैंक की बुटाना शाखा में घुसकर एलईडी, प्रिंटर, कैमरा डीवीआर व अन्य सामान चोरी, नकदी नहीं निकाल सके चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
entering butana co operative bank branch stolen LED, printer and other thing
सोनीपत। गांव बुटाना स्थित काॅ-आपरेटिव बैंक में घुसकर चोर एलईडी, प्रिंटर, कैमरा डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। स्ट्रांग रूम नहीं खुलने के कारण नकदी चोरी होने से बच गई। सुबह बैंक कर्मी पहुंचे तो चोरी का पता लगा। जिस पर बरोदा थाना की बुटाना पुलिस चौकी को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गांव बुटाना स्थित काॅ-आपरेटिव बैंक शाखा के मैनेजर राजपाल देशवाल ने पुलिस को बताया कि रात को चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। चोर बैंक के अंदर से एलईडी, पासबुक प्रिंटर, कैमरा डीवीआर, दो की-बोर्ड, कंप्यूटर की केबल, इंटरनेट डोंगल, पेन ड्राइव, 12 बोर के 10 कारतूस भी चोरी कर ले गए। चोरों ने बैंक में रखी अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तोड़ नहीं सके। जिससे बैंक में नकदी सुरक्षित बच गई। सुबह जब कर्मी बैंक में पहुंचे तो चोरी का पता लगा। जिस पर बुटाना चौकी पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद राजपाल के बयान चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed