{"_id":"650c9f05de0b25b1410d6667","slug":"entered-the-shop-and-picked-up-liquor-when-stopped-opened-fire-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6415-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठेके में घुसकर शराब उठाई, रोकने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठेके में घुसकर शराब उठाई, रोकने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
Fri, 22 Sep 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो :17: गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी के पीछे शराब ठेके पर देर रात चली गोलियों के बा
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर के पास ओमैक्स सिटी के पीछे गांव शाहपुर मार्ग पर रात में ठेके पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब की बोतल उठानी शुरू कर दी। सेल्समैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर की गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। बाद में बदमाशों ने बाहर जाकर गेट के पास 11 गोलियां चलाईं। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के गांव हुकारी निवासी संदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह गांव शाहपुर मार्ग पर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। उनके साथ दूसरे सेल्समैन मैनपुरी के गांव कुरावली निवासी ओम विजय भी थे। उन्होंने बताया कि चार युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए और ठेके से शराब की बोतल उठाने लगे। मना करने पर उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और एक के बाद उन पर तीन गोलियां चला दीं। उन्होंने काउंटर के पीछे छिपकर जान बचाई। उनका साथी ओम विजय मौका पाकर भाग गया। उसके बाद चारों बदमाश ठेके से बाहर निकलकर गेट पर लगे शीशे के दरवाजों पर 11-12 गोलियां चला दीं। हमलावर उनको धमकी देकर भाग गए। उन्होंने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। डीसीपी गौरव राजपुरोहित, एसीपी क्राइम राहुल देव व थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने संदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फर्म या कारिंदों से रंजिश का पता लगाएगी पुलिस
संदीप ने बताया कि हमलावरों ने उनके या उनकी फर्म के साथ रंजिश के चलते गोलियां बरसाई हैं। पुलिस पता लगा रही है कि किस कारण से गोलियां चलाई गई हैं। इसके लिए पुलिस ने फर्म संचालक से भी बातचीत की है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से मना किया है। एसीपी क्राइम सोनीपत राहुल देव ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।