फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Entered the house and beat up the family

Sonipat News: घर में घुसकर परिवार को पीटा

Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the family
सोनीपत। गांव तिहाड़ कलां में कहासुनी की रंजिश में दो युवकों ने 25-30 साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि वह गेट तोड़कर कर लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव तिहाड़ कलां निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वीरवार को उनके भतीजे तुलसी की गांव के ही युवक कुनाल और सहदेव के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाद को निपटाने के लिए वह अपने चचेरे भाई सतपाल, कर्मबीर, भतीजे तुलसी की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घर पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुनाल और सहदेव अपने साथ 25-30 युवकों को लेकर आ गए। युवकों के हाथों में लाठी-डंडे और लोहे के सरिए थे। कुनाल और सहदेव उन युवकों के साथ कमरे का गेट तोड़कर घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। बचने के लिए उनके भतीजे तुलसी ने कमरे में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को बताया तो आरोपी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। भतीजे तुलसी के घर में घुसने से पहले आरोपी ने प्रदीप के पिता मांगेराम को हाथ और पेट पर चोट मारी। मामले को लेकर थाना सदर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed