फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Entered the house and beat the young man, kicked his mother to death

Sonipat News: घर में घुसकर युवक को पीटा, उनकी मां को लात मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 28 Jan 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat the young man, kicked his mother to death
सोनीपत। गांव ककरोई में कहासुनी की रंजिश में मेडिकल स्टोर संचालक व साथी ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी और पीड़ित की मां को लात मार दी। पिटाई व लात मारने से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ककरोई निवासी किसान कृष्ण ने सदर थाना पुलिस को बताया कि गांव रोहट निवासी मनदीप उनके गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। चार-पांच दिन पहले जब वह स्कूटी पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने रोहट की तरफ जा रहे थे तो मनदीप कार में सवार होकर उनके गांव की तरफ आ रहा था। मनदीप ने अचानक कार उनकी स्कूटी की तरफ मोड़ दी। जब उन्होंने मनदीप को कहा तो वह कहासुनी व गाली-गलौज करने लगा। पहले भी मनदीप कई बार कहासुनी कर चुका है। सोमवार को उन्होंने मनदीप को कॉल कर कहासुनी करने को लेकर उलाहना दिया तो वह गाली-गलौज पर उतर आए। बाद में मनदीप उनके गांव ककरोई के ही सतपाल को लेकर उनके घर में घुस आया। उन्होंने शाम को उनके घर आकर मारपीट शुरू कर दी। उन्हें चोट मारकर घायल कर दिया। इसी बीच उनकी मां बिमला को भी धक्का दिया और मारपीट की। उनकी मां को लात मारी जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उनकी मां ने दम तोड़ दिया। उसके बाद हमलावर गाड़ी में बैठ कर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
महिला की मौत के मामले में बेटे के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कराई जाएगी। साथ ही आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed