{"_id":"61ac1374a56f7f5e6862811a","slug":"engineer-commits-suicide-by-sending-mail-to-father-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पिता को मेल भेजकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, कार के अंदर मिला शव, खुला पाया गया नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पिता को मेल भेजकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, कार के अंदर मिला शव, खुला पाया गया नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर
Sun, 05 Dec 2021 06:48 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 06:48 AM IST
सार
इंजीनियर संचित ने मरने से पहले अपने पिता भारतभूषण को एक मेल किया है। उसने मेल में लिखा है कि अपने हालात के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत शहर की शिवाजी कॉलोनी के रहने वाले इंजीनियर का शव उसकी कार के अंदर मिला है। कुंडली थाना पुलिस को शनिवार दोपहर बाद जीटी रोड के पास खड़ी लावारिस कार में उसका शव मिला। कार में नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर रखा था, जो खुला मिला है। पुलिस के अनुसार इंजीनियर ने अपने पिता को मेल भेजकर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। विसरा रिपोर्ट में आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी के भारतभूषण ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि उनका बेटा संचित (25) ने इंजीनियरिंग की थी। अभी उसकी नौकरी नहीं लगी थी। उसके पैर में चोट लग गई थी और उस पर प्लास्टर लगा हुआ था। संचित शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से गया था। वह अपनी सेंट्रो कार लेकर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिवार के लोग देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। उसके बाद रात में गीता भवन चौकी पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद कुंडली थाना पुलिस को सूचना मिली कि जीटी रोड के पास सेक्टर-63 में एक सेंट्रो कार लावारिस हालत में खड़ी है। उसमें सुबह से ही एक युवक बैठा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान इंजीनियर संचित के रूप में हुई। उसकी कार में नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर रखा हुआ था। सिलिंडर खुला हुआ था और कार अंदर से लॉक थी। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत नाइट्रोजन गैस से दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पिता को किया मेल
इंजीनियर संचित ने मरने से पहले अपने पिता भारतभूषण को एक मेल किया है। उसने मेल में लिखा है कि अपने हालात के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है।
युवक का शव कार में मिला है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। युवक ने अपने पिता को मेल कर आत्महत्या करने की बात कही है। -सुरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, गीता भवन